सुबह उठते ही ज्यादा पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक, जानिए सही मात्रा क्या है

सुबह के समय कितना पानी पीना चाहिए, यह जानें। विशेषज्ञ एक बार में बहुत अधिक पानी पीने से मना करते हैं और गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए इसके लाभों के बारे में बताते हैं।

May 5, 2026 - 14:07
 0
सुबह उठते ही ज्यादा पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक, जानिए सही मात्रा क्या है

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी का सही मात्रा में सेवन बेहद जरूरी माना जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, रोजाना पर्याप्त पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और किडनी का काम भी बेहतर तरीके से चलता है। पानी शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा कम होता है। यही वजह है कि सुबह खाली पेट पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन हाल ही में विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सुबह उठते ही जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी शरीर, खासकर किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

सुबह ज्यादा पानी पीना क्यों है नुकसानदायक
अक्सर लोग सुबह उठते ही एक या दो बोतल पानी पी लेते हैं, यह सोचकर कि इससे शरीर साफ होगा। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि एक बार में इतनी ज्यादा मात्रा में पानी पीना किडनी पर दबाव डाल सकता है। किडनी को अचानक इतनी मात्रा में पानी फिल्टर करने में दिक्कत हो सकती है, जिससे उस पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है। इसलिए यह आदत सेहत के लिए ठीक नहीं मानी जाती।

सुबह कितना पानी पीना है सही
सुबह उठकर बहुत ज्यादा पानी एक बार में नहीं पीना चाहिए। उनका कहना है कि कुछ लोग 2-3 बोतल पानी एक साथ पी जाते हैं, जो नुकसानदेह हो सकता है। सही तरीका यह है कि सुबह उठकर 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पिया जाए। इससे शरीर को फायदा मिलता है और किडनी पर भी कोई अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।

दिनभर में कितना पानी पीना जरूरी
विशेषज्ञों के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में लगभग 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन यह पानी एक बार में नहीं, बल्कि पूरे दिन में धीरे-धीरे पीना चाहिए। सही मात्रा में पानी पीने से किडनी शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स को आसानी से बाहर निकाल पाती है।

कम पानी पीना भी हो सकता है खतरनाक
कई बार लोग काम के कारण पानी पीना भूल जाते हैं या बहुत कम पानी पीते हैं। यह आदत भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। इससे न केवल किडनी बल्कि शरीर के अन्य अंगों पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि पानी पीने की सही आदत अपनाई जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।