ट्रेन पकड़ने से पहले सावधान! कानपुर-लखनऊ के बीच 17 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और शताब्दी समेत 30 का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट

Indian Railways: जौनपुर में यार्ड रीमॉडलिंग और कानपुर-लखनऊ रूट पर गंगा पुल मरम्मत के कारण 30 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और 17 ट्रेनें रद्द की गई हैं। कई ट्रेनों के ठहराव भी बदले जा सकते हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।

May 4, 2026 - 16:28
 0
ट्रेन पकड़ने से पहले सावधान! कानपुर-लखनऊ के बीच 17 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और शताब्दी समेत 30 का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जौनपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते कानपुर से गुजरने वाली करीब 30 ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कानपुर-लखनऊ रूट पर गंगा पुल की मरम्मत के कारण कई ट्रेनें रद्द भी कर दी गई हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने इस बारे में जानकारी दी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

जौनपुर यार्ड कार्य के कारण बदले रूट
जौनपुर स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, सूरत-छपरा एक्सप्रेस (09065) को 4, 11, 18 और 25 मई को जौनपुर-औंड़िहार के बजाय वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल के रास्ते भेजा जाएगा। इसी तरह छपरा-सूरत एक्सप्रेस (09066) भी बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। इससे कई यात्रियों के रूट में बदलाव आएगा।

इन ट्रेनों पर भी पड़ा असर
बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231) और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (15232) को 12 से 27 मई के बीच बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। ये ट्रेनें वाराणसी सिटी, बनारस, प्रयागराज रामबाग समेत अन्य स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। रेलवे ने बताया कि कुछ ट्रेनों के ठहराव (स्टॉपेज) में भी बदलाव किया जा सकता है।

कानपुर-लखनऊ रूट पर मेगा ब्लॉक
इसके अलावा कानपुर-लखनऊ रूट पर गंगा पुल की मरम्मत का काम भी चल रहा है। इस वजह से 13 मई तक मेगा ब्लॉक लागू किया गया है। इस दौरान मेमू समेत कुल 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं स्वर्ण शताब्दी और अयोध्या वंदे भारत जैसी ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें बीच के स्टेशनों से ही चलेंगी या वहीं तक सीमित रहेंगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट और ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे ऐप या स्टेशन मास्टर से संपर्क किया जा सकता है। रेलवे का कहना है कि यह काम यात्रियों की सुविधा और बेहतर संचालन के लिए किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनें फिर से सामान्य रूट पर चलेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।