ममता के 15 साल के साम्राज्य का अंत… बंगाल में चला अमित शाह का चाणक्य नीति वाला दांव, मोदी की गारंटी ने उखाड़ फेंका TMC का किला

BJP Bengal Victory 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पहली बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। ममता बनर्जी की 15 साल की सत्ता खत्म होती दिख रही है। मोदी की गारंटी, अमित शाह की रणनीति और बड़े चुनावी वादों ने बीजेपी को बढ़त दिलाई है। यह चुनाव बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखा रहा है।

May 4, 2026 - 16:12
 0
ममता के 15 साल के साम्राज्य का अंत… बंगाल में चला अमित शाह का चाणक्य नीति वाला दांव, मोदी की गारंटी ने उखाड़ फेंका TMC का किला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है और सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पर बड़ी बढ़त बना चुकी है। अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह पहली बार होगा जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। इसके साथ ही करीब 15 साल से चल रही ममता बनर्जी की सरकार का अंत होता नजर आ रहा है। इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति का नतीजा माना जा रहा है।

मोदी की गारंटी और शाह की रणनीति
चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में कई रैलियां कीं और परिवर्तन का संदेश दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को बंगाल में लागू करने का वादा किया। वहीं अमित शाह करीब 15 दिन तक बंगाल में सक्रिय रहे। उन्होंने हर विधानसभा सीट के लिए अलग रणनीति बनाई और उसी के अनुसार काम किया। यही वजह है कि चुनाव परिणामों में यह रणनीति साफ दिख रही है।

ममता बनर्जी बनाम मोदी मॉडल
इस चुनाव में सबसे बड़ा मुकाबला योजनाओं और वादों को लेकर रहा। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने जहां 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 3000 रुपए देने का वादा किया। महिलाओं के लिए भी बीजेपी ने हर महीने 3000 रुपए देने का वादा किया, जबकि तृणमूल कांग्रेस की योजना 1500 रुपए तक सीमित थी। बीजेपी ने इसे नारी सम्मान के रूप में पेश किया।

सरकारी कर्मचारी और कानून व्यवस्था पर फोकस
भारतीय जनता पार्टी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 45 दिन में सातवां वेतन आयोग लागू करने का वादा किया। साथ ही सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देने की बात कही। कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और कट मनी के मुद्दे को भी बीजेपी ने जोर से उठाया और खुद को बेहतर विकल्प के रूप में पेश किया।

बड़े मुद्दे: UCC, घुसपैठ और विकास
बीजेपी ने समान नागरिक संहिता को एक देश, एक कानून के रूप में पेश किया। घुसपैठ के मुद्दे पर डिटेक्ट, डिलीट, डिपोर्ट का नारा दिया। साथ ही सिंगूर को दोबारा औद्योगिक हब बनाने, रोजगार बढ़ाने और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को लागू करने का वादा किया।

रणनीति जिसने बदली बाजी
बीजेपी की सफलता के पीछे मजबूत संगठन और बूथ स्तर पर काम बड़ी वजह रहा। करीब 82 हजार में से 71 हजार बूथों पर पकड़ बनाई गई। अमित शाह की सीधी निगरानी में हर सीट पर काम हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी साइलेंट सपोर्ट मिला। पार्टी ने स्टार चेहरों से दूरी बनाकर संगठन पर भरोसा किया और नए वोट बैंक तैयार किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।