रीढ़ की खतरनाक बीमारी एंकायलोज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस: दर्द से राहत के लिए रीजेनेरेटिव मेडिसिन बनी नई उम्मीद
एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस, इसके लक्षणों, कारणों और रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के लिए पुनर्योजी चिकित्सा और स्टेम सेल थेरेपी जैसे नए उपचार विकल्पों के बारे में जानें।
रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियां आजकल तेजी से सामने आ रही हैं, जिनमें एंकायलोज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस एक गंभीर समस्या मानी जाती है। यह बीमारी रीढ़ और उससे जुड़े जोड़ों में सूजन पैदा करती है, जिससे धीरे-धीरे दर्द और जकड़न बढ़ने लगती है। खास बात यह है कि यह बीमारी कम उम्र में शुरू होती है, लेकिन लंबे समय तक पहचान में नहीं आ पाती। इसके चलते कई मरीज सालों तक दर्द सहते रहते हैं। अब तक इसका इलाज केवल दर्द और सूजन को कम करने तक सीमित था, लेकिन अब रीजेनेरेटिव मेडिसिन इस बीमारी के इलाज में नई उम्मीद बनकर उभर रही है।
क्या है एंकायलोज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस
यह एक प्रकार की सूजन से जुड़ी बीमारी है, जो रीढ़ की हड्डी और उसके नीचे के जोड़ों को प्रभावित करती है। इसमें मरीज को लगातार पीठ दर्द और जकड़न महसूस होती है। कई बार यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है, जिससे व्यक्ति की चलने-फिरने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
अब तक का इलाज और उसकी सीमाएं
अब तक इस बीमारी के इलाज में दर्द और सूजन कम करने वाली दवाएं दी जाती हैं। इसके साथ बायोलॉजिक थेरेपी और फिजियोथेरेपी का सहारा लिया जाता है। ये तरीके जरूरी होते हैं, लेकिन ये शरीर के अंदर हो रहे असली नुकसान को पूरी तरह ठीक नहीं कर पाते। अक्सर देखा गया है कि इलाज के दौरान राहत मिलती है, लेकिन फिजियोथेरेपी बंद होते ही दर्द फिर से शुरू हो जाता है।
रीजेनेरेटिव मेडिसिन से नई उम्मीद
रीजेनेरेटिव मेडिसिन का मकसद केवल लक्षणों को कम करना नहीं, बल्कि खराब हो चुके टिशू को ठीक करना है। इसमें स्टेम सेल थेरेपी और इम्यून सिस्टम को संतुलित करने वाले नए तरीकों पर रिसर्च हो रही है। शुरुआती अध्ययनों में यह सामने आया है कि इससे सूजन कम करने, टिशू को रिपेयर करने और जोड़ों की मूवमेंट बेहतर करने में मदद मिल सकती है। हालांकि यह इलाज अभी पूरी तरह आम नहीं हुआ है और इस पर और शोध की जरूरत है।
सिर्फ दवा नहीं, पूरी देखभाल जरूरी
इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाएं काफी नहीं होतीं। इसके लिए एक पूरा प्लान जरूरी होता है, जिसमें समय पर पहचान, नियमित जांच, फिजियोथेरेपी और सही पोश्चर का ध्यान रखना शामिल है।
इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें
अगर किसी को लंबे समय तक पीठ दर्द, सुबह उठते समय जकड़न, थकान या शरीर की लचक कम होने जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और इलाज से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
