बुझ गया घर का इकलौता चिराग… 4 दिन से लापता ड्राइवर का नाले में मिला शव, बिलखती मां-बहनों का सवाल- विक्की का क्या था कसूर?

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद में 4 दिन से लापता युवक अमन का शव खुले नाले में मिला। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोग खुले नालों को हादसों की वजह बता रहे हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

May 5, 2026 - 12:48
 0
बुझ गया घर का इकलौता चिराग… 4 दिन से लापता ड्राइवर का नाले में मिला शव, बिलखती मां-बहनों का सवाल- विक्की का क्या था कसूर?

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 4 दिन से लापता युवक का शव खुले नाले में मिला है। मझोला थाना क्षेत्र के श्री राम चौक के पास मिले इस शव की पहचान 26 वर्षीय अमन उर्फ विक्की के रूप में हुई है। वह पेशे से कार चालक था और 30 अप्रैल से लापता था। घर से बुकिंग पर जाने की बात कहकर निकले अमन का मोबाइल अचानक बंद हो गया था, जिसके बाद परिवार को उसकी कोई खबर नहीं मिली। अब शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में कई सवाल खड़े हो गए हैं।

लापता होने के बाद शुरू हुई तलाश
परिजनों के अनुसार, अमन 30 अप्रैल को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। शुरुआत में परिवार को लगा कि वह काम में व्यस्त होगा, लेकिन जब कई दिनों तक कोई खबर नहीं मिली तो चिंता बढ़ने लगी। परिवार ने लगातार चार दिन तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

नाले में मिला शव पुलिस को दी गई सूचना
सोमवार सुबह करीब 10 बजे कुछ राहगीरों की नजर श्री राम चौक के पास खुले नाले में पड़े एक शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दस्तावेजों से हुई पहचान
पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान अमन उर्फ विक्की के रूप में हुई। जैसे ही यह खबर परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमन की मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

परिवार की हालत बेहद खराब
मृतक के पिता अशोक, जो एक पेपर मिल में काम करते हैं, ने बताया कि अमन ही परिवार का इकलौता कमाने वाला था। घर में मां राजेश्वरी और दो बहनें निशा व निशू हैं। अशोक की तबीयत अक्सर खराब रहती है, ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी अमन पर थी।

खुले नालों पर उठे सवाल
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि शहर में खुले नाले लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। जिस नाले से अमन का शव मिला, वह भी बिना किसी सुरक्षा के खुला था। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे नालों को तुरंत ढका जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।