गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को फोन से दूर रखने के आसान तरीके, सीखेंगे भी और रहेंगे एक्टिव
गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बच्चों को सक्रिय रखने, स्क्रीन टाइम कम करने और उन्हें नए कौशल सीखने में मदद करने के लिए आसान और मजेदार गतिविधियों की खोज करें।
बदलते समय के साथ बच्चों की आदतों में भी बड़ा बदलाव आया है। पहले गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे नानी-घर जाकर खेलते, दौड़ते और परिवार के साथ समय बिताते थे, लेकिन अब मोबाइल और स्क्रीन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया है। अक्सर देखा जाता है कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी एक साथ बैठकर बातचीत करने के बजाय फोन में व्यस्त रहते हैं। इसका असर बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी और मानसिक विकास पर पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि छुट्टियों के समय बच्चों को ऐसी गतिविधियों में शामिल किया जाए, जिससे वे एक्टिव रहें और नई चीजें भी सीखें।
बच्चों के लिए एक्टिव रहना क्यों जरूरी
बढ़ती उम्र में बच्चों का शारीरिक रूप से सक्रिय रहना और नई चीजें सीखना बेहद जरूरी होता है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य के लिए तैयार होते हैं। गर्मियों की छुट्टियां ऐसा समय होती हैं, जब बच्चों के पास काफी फ्री टाइम होता है। अगर इस समय का सही उपयोग किया जाए, तो बच्चे बहुत कुछ नया सीख सकते हैं।
बागवानी से बढ़ेगी रुचि और सेहत
बच्चों को नेचर से जोड़ने के लिए बागवानी एक अच्छा तरीका है। आप उन्हें घर में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी दे सकते हैं। इससे उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों बेहतर होती है। इसके अलावा, आप उन्हें पॉटरी जैसी एक्टिविटी भी सिखा सकते हैं, जहां वे मिट्टी से चीजें बनाना सीखेंगे।
समर कैंप से सीखेंगे नई चीजें
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को समर कैंप में भेजना भी अच्छा विकल्प है। यहां उन्हें पेंटिंग, म्यूजिक, पॉटरी, ग्रुप गेम्स, टेडी बियर और फ्लावर मेकिंग जैसी कई गतिविधियां सिखाई जाती हैं। इससे बच्चे एंजॉय भी करते हैं और कुछ नया सीखते भी हैं।
रोप कोर्स और जिपलाइन से बढ़ेगी फिजिकल एक्टिविटी
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा ज्यादा एक्टिव रहे, तो रोप कोर्स और जिपलाइन जैसी गतिविधियां अच्छी साबित हो सकती हैं। ये इनडोर और आउटडोर दोनों तरह से उपलब्ध होती हैं। चाहें तो घर पर भी कुछ उपकरण लगाकर बच्चों को रोज एक्टिव रखा जा सकता है या उन्हें पार्क में ले जाकर ऐसी गतिविधियां करवाई जा सकती हैं।
नई जगहों पर ले जाकर बढ़ाएं ज्ञान
छुट्टियों में बच्चों को जू, अभयारण्य, संग्रहालय और लाइब्रेरी जैसी जगहों पर ले जाना चाहिए। इससे वे जानवरों, प्रकृति, इतिहास और विज्ञान के बारे में आसानी से सीखते हैं। लाइब्रेरी का माहौल भी बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
उत्तराखंड की यात्रा से मिलेगा खास अनुभव
अगर आप फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो मुनस्यारी के सरमोली गांव जा सकते हैं। यहां बच्चे किसानों के साथ रहकर खेती, खाद बनाना और ऊन बुनना जैसी चीजें सीखते हैं। साथ ही ट्रैकिंग जैसी हल्की एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं।
छुट्टियों को बनाएं यादगार
कुल मिलाकर, अगर सही तरीके से प्लानिंग की जाए तो गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए सीखने और मस्ती का बेहतरीन मौका बन सकती हैं। बस जरूरत है उन्हें मोबाइल से दूर रखकर सही दिशा देने की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
