यूपी में तबादला एक्सप्रेस तेज… 38 आईएएस अफसर बदले, कई जिलों में नए डीएम तैनात

UP IAS Transfer List 2026: उत्तर प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों का बड़ा तबादला किया गया है। कई जिलों में नए डीएम तैनात हुए हैं, जिनमें देवरिया, जौनपुर और मऊ शामिल हैं। दिव्या मित्तल को हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। रिंकू सिंह राही को जालौन में पोस्टिंग मिली है।

May 4, 2026 - 13:16
 0
यूपी में तबादला एक्सप्रेस तेज… 38 आईएएस अफसर बदले, कई जिलों में नए डीएम तैनात

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रविवार देर रात सरकार ने 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की, जिससे कई जिलों में नई तैनाती की गई है। देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ जैसे अहम जिलों में नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। इस फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि कई अहम पदों पर भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

कई जिलों में नए डीएम की तैनाती
जारी सूची के अनुसार, मधुसूदन हुल्गी को देवरिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। सैमुअल पाल एन को जौनपुर, आनंद वर्धन को मऊ और गौरव सिंह सोगरवाल को महराजगंज का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा संतोष कुमार शर्मा को फिरोजाबाद, राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद, अंकित खंडेलवाल को संभल और अभिषेक पांडेय को प्रतापगढ़ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
शिव सहाय अवस्थी को प्रतापगढ़ से हटाकर राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। अनुज सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, अभिनव गोयल को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और अजय जैन को नगर आयुक्त गोरखपुर बनाया गया है। डॉ. अल्का वर्मा को विशेष सचिव वित्त, निधि बंसल को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य महत्वपूर्ण तबादले
डॉ. दिनेश चंद्र को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव, प्रवीण मिश्रा को समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। रमेश रंजन को राजस्व परिषद में नई जिम्मेदारी दी गई है। दिव्या मित्तल को देवरिया डीएम पद से हटाकर विशेष सचिव राजस्व विभाग बनाया गया है। चंद्र शेखर, नेहा जैन, समीर, सी इंदुमती और वंदना वर्मा समेत कई अफसरों को भी नई तैनाती मिली है।

रिंकू सिंह राही को नई पोस्टिंग
रिंकू सिंह राही का इस्तीफा वापस लेने के बाद उन्हें जालौन का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा कई संयुक्त मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारियों के पदों पर भी बदलाव किया गया है।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज
इस बड़े स्तर के तबादले के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि सरकार ने कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया है। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर जिलों के कामकाज पर देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।