वैभव सूर्यवंशी के बल्ले में लगी है AI चिप? 15 साल के भारतीय शेर से डरा पाकिस्तान, एक्सपर्ट ने डोपिंग टेस्ट की तरह बैट की जांच की मांग!

Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके खेल को लेकर पाकिस्तान के एक एक्सपर्ट ने AI चिप वाले बल्ले का आरोप लगाया है। इस बयान से विवाद बढ़ गया है, लेकिन वैभव की लोकप्रियता और प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है।

Apr 27, 2026 - 12:05
 0
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले में लगी है AI चिप? 15 साल के भारतीय शेर से डरा पाकिस्तान, एक्सपर्ट ने डोपिंग टेस्ट की तरह बैट की जांच की मांग!

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक नाम तेजी से छा रहा है वैभव सूर्यवंशी। महज 15 साल की उम्र में यह युवा बल्लेबाज आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी पारियों से सबका ध्यान खींच रहा है। हर मैच में बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर वह नए रिकॉर्ड बना रहा है। लेकिन इसी शानदार प्रदर्शन के बीच एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के एक क्रिकेट एक्सपर्ट ने उनके बल्ले को लेकर चौंकाने वाला दावा कर दिया है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत तक बहस तेज हो गई है।

बैट में AI चिप वाला दावा बना चर्चा का विषय
पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट नियाज ने एक शो स्मैशहिट में दावा किया कि वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे डोपिंग टेस्ट होता है, वैसे ही उनके बैट को भी लैब में भेजा जाना चाहिए। नियाज ने यहां तक कहा कि शायद इस खिलाड़ी के बल्ले में एआई चिप लगी हो, जिससे वह इतनी शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। उनके इस बयान ने सभी को चौंका दिया।

कम उम्र में बड़ा कमाल 
नियाज ने वैभव की तारीफ भी की और कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह का खेल देखना हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि 18 साल की उम्र में खिलाड़ियों में ताकत आती है, लेकिन वैभव अभी सिर्फ 15-16 साल के हैं और फिर भी उनका खेल शानदार है। खास बात यह है कि वह ताकत से ज्यादा अपनी तकनीक और कलाई के इस्तेमाल से रन बना रहे हैं और पूरे मैदान में शॉट खेलते हैं।

तूफानी फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन बनाए और आईपीएल के सबसे तेज शतक के करीब पहुंच गए थे। इसके बाद कुछ मैचों में कम रन बनाने के बावजूद उन्होंने वापसी की और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़ दिया।

विवाद के बीच बढ़ी लोकप्रियता
इस पूरे विवाद के बावजूद वैभव की लोकप्रियता और बढ़ती नजर आ रही है। क्रिकेट फैंस उनके खेल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयान अक्सर बड़े खिलाड़ियों के साथ ही आते हैं, जब वे तेजी से सफलता हासिल करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।