बजरंगबली के सबसे प्रिय होते हैं ये 4 राशि वाले… जानिए इस खास लिस्ट में आपकी राशि है या नहीं

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ज्योतिष के अनुसार मेष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग साहसी, ईमानदार और आत्मविश्वासी होते हैं। बजरंगबली का आशीर्वाद इन्हें जीवन में सफलता और सुरक्षा प्रदान करता है।

Apr 2, 2026 - 15:27
 0
बजरंगबली के सबसे प्रिय होते हैं ये 4 राशि वाले… जानिए इस खास लिस्ट में आपकी राशि है या नहीं

Hanuman Jayanti 2026: आज पूरे देश में हनुमान जयंती का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन ही भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हो रही है और भक्त बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। हनुमान जी को कलयुग का देवता और संकटमोचन कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि उनकी कृपा से हर भय और संकट दूर हो जाता है। जिन पर उनकी कृपा होती है, उनके जीवन में साहस, शक्ति और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है।

इन राशियों पर रहती है हनुमान जी की विशेष कृपा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लोगों पर हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद माना जाता है। ये लोग स्वभाव से निडर, ऊर्जावान और ईमानदार होते हैं। इनके इरादे मजबूत होते हैं और ये जीवन में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इनमें चार राशियां खास मानी गई हैं।

मेष राशि: साहस और जीत का प्रतीक
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और हनुमान जी का संबंध भी मंगल से माना जाता है। इसलिए इस राशि के लोगों पर उनकी खास कृपा रहती है। मेष राशि के जातक बहुत साहसी होते हैं और मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानते। हनुमान जी के आशीर्वाद से इन्हें सफलता मिलने के योग मजबूत होते हैं।

सिंह राशि: आत्मविश्वास और नेतृत्व की पहचान
सिंह राशि का स्वामी सूर्य देव हैं, जिन्हें हनुमान जी का गुरु कहा जाता है। इस वजह से सिंह राशि के लोगों पर भी बजरंगबली की कृपा रहती है। ये लोग आत्मविश्वासी और नेतृत्व करने वाले होते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान बनती है और लोग इन्हें पसंद करते हैं।

वृश्चिक और कुंभ राशि: बुद्धिमानी और न्यायप्रियता
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए इस राशि के लोगों को भी हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है। ये लोग गहरी सोच वाले, समझदार और अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं। वहीं कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि के लोग न्यायप्रिय और दूरदर्शी होते हैं। हनुमान जी की कृपा से ये समाज के हित में काम करते हैं और हर मुश्किल से सुरक्षित रहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।