बेटी को भाई दिलाने के लिए पिता ने खरीदा नवजात… गिरफ्तारी के बाद हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला

इटावा में बच्चा चोरी मामले में जेल भेजे गए पिता की संदिग्ध मौत हो गई। बेटी की जिद पूरी करने के लिए उसने दलालों से मासूम बच्चा खरीदा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर मां को सौंप दिया था।

Feb 25, 2026 - 14:36
 0
बेटी को भाई दिलाने के लिए पिता ने खरीदा नवजात… गिरफ्तारी के बाद हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला

Uttar Pradesh News: इटावा में बच्चा चोरी से जुड़े एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अपनी बेटी की जिद पूरी करने के लिए एक पिता ने दलालों के जरिए एक मासूम बच्चे को खरीद लिया था, जो ट्रेन से चुराया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब खबर है कि जेल में बंद उसी पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई है। उसकी मौत के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत
अशोक कुमार मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी के तुलसी गांव का रहने वाला था और इटावा जेल में बंद था। जेल में उसे अचानक सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। जेल चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अंतिम कारण स्पष्ट होगा। 

ट्रेन में नशीला पदार्थ खिलाकर चुराया गया था बच्चा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह मामला दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेन से जुड़े बच्चा चोरी कांड का हिस्सा है। अलीगढ़ निवासी मुन्नी अंसारी अपने 10 माह के बेटे इब्राहिम के साथ झारखंड के कोडरमा जा रही थी। यात्रा के दौरान एक युवक ने उसे नशीला पदार्थ मिला लड्डू खिला दिया। महिला के बेहोश होते ही आरोपी मासूम को लेकर फरार हो गया। होश आने पर बच्चे के गायब होने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और सूचना पुलिस को दी गई।

साढ़े तीन लाख में बेचा गया बच्चा, बेटी की जिद बनी वजह
जांच में खुलासा हुआ कि अपहृत बच्चे को साढ़े तीन लाख रुपये में एक दंपति को बेच दिया गया था। पूछताछ में सामने आया कि दंपति की एक बेटी थी और वह भाई चाहती थी। उसी जिद को पूरा करने के लिए उन्होंने अवैध तरीके से बच्चा खरीद लिया। पुलिस ने बच्चे को बेचने वाले युवक और खरीदने वाले दंपति समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अशोक कुमार पर अपहृत बच्चे को छुपाने का आरोप था।

पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद किया
करीब छह दिन की सघन तलाश के बाद जीआरपी इटावा ने मासूम इब्राहिम को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया था। इस बीच अशोक कुमार जेल में बंद था और अब उसकी मौत से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।