दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई… ISI के इशारे पर साजिश रच रहा LeT आतंकी शब्बीर गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

दिल्ली पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है, जो बांग्लादेश से ISI के इशारे पर भारत में आतंकी नेटवर्क चला रहा था। जांच में बड़े हमले की साजिश और फर्जी दस्तावेजों के जरिए घुसपैठ का खुलासा हुआ।

Mar 30, 2026 - 10:13
 0
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई… ISI के इशारे पर साजिश रच रहा LeT आतंकी शब्बीर गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि लोन हाल ही में पकड़े गए मेट्रो पोस्टर केस के आतंकी मॉड्यूल का हैंडलर था। वह बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था। इस कार्रवाई से एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है।

बांग्लादेश से चल रहा था आतंकी नेटवर्क
जांच एजेंसियों के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन का सीधा संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है और वह इसके बड़े आतंकियों के संपर्क में रहा है। उसे पाकिस्तान से फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट मिल रहा था। वह बांग्लादेश में बैठकर भारत में युवाओं की भर्ती और ब्रेनवॉश करता था। खासतौर पर अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को निशाना बनाकर उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेला जाता था।

फर्जी दस्तावेज और एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल
जांच में यह भी सामने आया कि इस नेटवर्क के सदस्य फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवाकर भारत में छिपकर रह रहे थे। आपस में संपर्क के लिए एन्क्रिप्टेड मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे एजेंसियों को ट्रैक करना मुश्किल हो सके। दिल्ली समेत कई शहरों में रेकी भी की गई थी, जिससे बड़े हमले की तैयारी का अंदेशा मजबूत हुआ।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
शब्बीर अहमद लोन का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसे वर्ष 2007 में दिल्ली पुलिस ने AK-47 और ग्रेनेड जैसे हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। आर्म्स एक्ट के तहत सजा मिलने के बाद वह 2018 तक तिहाड़ जेल में बंद रहा। जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश चला गया और वहां से दोबारा आतंकी नेटवर्क खड़ा करने लगा।

बड़े हमले की थी साजिश
जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल भारत में बड़े आतंकी हमलों की योजना बना रहा था। खासतौर पर दिल्ली के संवेदनशील इलाकों, जैसे लालकिला, को निशाना बनाने की साजिश थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोन एक प्रशिक्षित और पुराना आतंकी ऑपरेटिव है, जिसने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद स्थित कैंप में ट्रेनिंग ली थी।

नेटवर्क का मास्टरमाइंड
फरवरी 2026 में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया था, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें 7 बांग्लादेशी नागरिक थे, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन ही था। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो गया है, जिससे देश में संभावित खतरा टल गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।