दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज हवाओं और बारिश के येलो अलर्ट के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन कई राज्यों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का खतरा बना हुआ है।

Mar 30, 2026 - 14:37
 0
दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली-NCR में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और काले बादलों की वजह से वातावरण खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो बाद में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इस बदलाव से दिल्ली का मौसम फिर से सुहाना हो जाएगा और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर कई राज्यों में
इस बार दो सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम प्रभावित रहेगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश की संभावना जताई गई है। कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी तेज बारिश और आंधी चल सकती है। इसके अलावा 31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच केरल में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

फसलों पर खतरा, शहरों में राहत
पिछले कुछ दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने जहां शहरों में गर्मी से राहत दी है, वहीं ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों के लिए यह चिंता का विषय बना हुआ है।

तापमान में गिरावट के आसार
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं अगले दिन न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।