सीएम योगी की मां पर बयान पड़ा भारी… 84 मुकदमों वाले मौलाना को STF ने किया गिरफ्तार

मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी को यूपी एसटीएफ ने पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। उन पर मुख्यमंत्री की मां पर विवादित टिप्पणी का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और फिलहाल उनसे गोरखपुर में पूछताछ जारी है।

Mar 31, 2026 - 13:44
 0
सीएम योगी की मां पर बयान पड़ा भारी… 84 मुकदमों वाले मौलाना को STF ने किया गिरफ्तार

बिहार के पूर्णिया जिले से मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्यबल ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमौर थाना क्षेत्र में की गई। मौलाना पर योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें गोरखपुर लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

सादे लिबास में पहुंची टीम, कुछ ही मिनटों में गिरफ्तारी
बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ की टीम सादे कपड़ों में मौके पर पहुंची और महज पांच मिनट के अंदर मौलाना को हिरासत में ले लिया। इस अचानक कार्रवाई से दमालपुर गांव के लोग हैरान रह गए। कई लोगों को शुरुआत में लगा कि किसी का अपहरण किया जा रहा है, क्योंकि पूरी कार्रवाई बेहद तेजी और गोपनीय तरीके से की गई।

विवादित बयान के बाद बढ़ा मामला
दरअसल, कुछ समय पहले एक धार्मिक कार्यक्रम में मौलाना चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश में गोकशी के खिलाफ बने सख्त कानूनों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री की वृद्ध माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में उनके खिलाफ करीब 84 जगहों पर मुकदमे दर्ज हुए। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए।

सफाई और माफी के बावजूद नहीं थमा विवाद
विवाद बढ़ने के बाद मौलाना ने अपने बयान पर सफाई दी और माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की माता उनके लिए भी मां के समान हैं। मौलाना का दावा है कि यह बयान दो साल पुराना है और उसका पूरा वीडियो उनके पास मौजूद है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि भी रही चर्चा में
मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी मूल रूप से अररिया जिले के जोकीहाट क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके नाम के साथ ‘चतुर्वेदी’ जोड़ने को लेकर भी पहले विवाद हो चुका है। वह बिहार की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं और चुनाव भी लड़ चुके हैं। फिलहाल यूपी एसटीएफ पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौलाना से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।