2 साल तक करता रहा फर्जी नौकरी… बैंक क्लर्क बना युवक, बायोमेट्रिक मशीन ने खोल दी पोल

गाजीपुर में यूको बैंक के कर्मचारी का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है, जिसने बायोमेट्रिक में हेरफेर कर नौकरी पाई थी। जांच में खुलासा होने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mar 30, 2026 - 11:33
 0
2 साल तक करता रहा फर्जी नौकरी… बैंक क्लर्क बना युवक, बायोमेट्रिक मशीन ने खोल दी पोल

Uttar Pradesh News: गाजीपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां यूको बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत एक कर्मचारी का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी पिछले कुछ वर्षों से फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा था। बैंक द्वारा कर्मचारियों की बायोमेट्रिक जांच कराई गई, जिसमें उसकी पोल खुल गई। इस खुलासे के बाद बैंक प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया और मामले को गंभीर मानते हुए कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

आईबीपीएस के जरिए हुई थी भर्ती
जानकारी के अनुसार, यूको बैंक में यह भर्ती प्रक्रिया आईबीपीएस के माध्यम से कराई गई थी। क्लर्क पद के लिए बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज निवासी राजेश कुमार ने आवेदन किया था। भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक दस्तावेजों के साथ बायोमेट्रिक विवरण भी जमा करना अनिवार्य होता है। आवेदन से लेकर परीक्षा और चयन तक की पूरी प्रक्रिया आईबीपीएस द्वारा ही पूरी कराई जाती है।

नौकरी जॉइन कर रहा था काम
चयन के बाद वर्ष 2023 में राजेश कुमार ने पीलीभीत शाखा में नौकरी जॉइन की थी और नियमित रूप से वेतन ले रहा था। बाद में अक्टूबर 2025 में उसका तबादला गाजीपुर शाखा में कर दिया गया। सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन इसी बीच बैंक को सूचना मिली कि कोविड काल के बाद कुछ भर्तियों में गड़बड़ी हुई है।

बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल
सूचना के आधार पर आईबीपीएस ने संदिग्ध कर्मचारियों की दोबारा जांच शुरू की। सभी को बुलाकर उनके बायोमेट्रिक डेटा का मिलान किया गया। इसी दौरान राजेश कुमार के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। भर्ती के समय का बायोमेट्रिक डेटा और वर्तमान डेटा मेल नहीं खा रहा था, जिससे शक हुआ कि परीक्षा किसी और ने दी थी।

जवाब न देने पर हुई बर्खास्तगी
मामले को गंभीर मानते हुए बैंक ने आरोपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद 7 फरवरी को उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। बैंक ने इसे धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश मानते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस जांच में जुटी
यूको बैंक के शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार ने गाजीपुर के सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।