टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़ा नन्हे मियां… टूटे हाथ पैर! वायरल वीडियो में दिखा खौफनाक मंज़र

Uttar Pradesh News: बरेली में आए भयानक तूफान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेज हवा में नन्हे मियां नाम का युवक टीनशेड के साथ करीब 50 फीट तक हवा में उड़ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तूफान में एक छात्रा समेत चार लोगों की मौत भी हुई।

May 14, 2026 - 15:22
May 14, 2026 - 17:46
 0
टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़ा नन्हे मियां… टूटे हाथ पैर! वायरल वीडियो में दिखा खौफनाक मंज़र

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को आए भयानक तूफान और आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचा दी। शहर से लेकर गांव तक लोग इस प्राकृतिक आपदा से सहम गए। इस बीच एक ऐसा डरावना वीडियो सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। वीडियो में एक युवक टीनशेड के साथ हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है। युवक की पहचान नन्हे मियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज तूफान के दौरान वह करीब 50 फीट तक हवा में उड़ गए और फिर खेत में जाकर गिरे। इस हादसे में उनके हाथ और पैर टूट गए हैं। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। तूफान की वजह से जिले में कई जगह भारी नुकसान हुआ और अलग-अलग हादसों में एक छात्रा समेत चार लोगों की मौत हो गई।

टीनशेड पकड़ना पड़ा भारी, हवा में उड़ गए नन्हे मियां
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस समय आंधी आई, नन्हे मियां एक बारातघर में मौजूद थे। अचानक तेज हवा के कारण बारातघर की टीनशेड उखड़ने लगी। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन नन्हे मियां टीनशेड को पकड़कर रोकने की कोशिश करने लगे। नन्हे मियां ने बताया कि उन्होंने रस्सी पकड़ रखी थी, लेकिन तूफान इतना तेज था कि रस्सी टूट गई और वह टीनशेड के साथ ही हवा में उड़ गए। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि तेज हवा के बीच टीनशेड ऊपर उठती है और उसके साथ नन्हे मियां भी हवा में लटक जाते हैं। कुछ देर बाद वह दूर खेत में जाकर गिरे।

छात्रा समेत चार लोगों की मौत
इस चक्रवाती तूफान ने ग्रामीण इलाकों में भी भारी तबाही मचाई। भमोरा थाना क्षेत्र के हररामपुर गांव में 12 साल की देवकी बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी तेज हवा के कारण नीम के पेड़ की सूखी टहनी टूटकर उसके ऊपर गिर गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग हादसों में तीन और लोगों की जान चली गई।

बिजली व्यवस्था ठप, सड़कें हुईं बंद
तूफान के कारण शहर और गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। सैकड़ों बिजली के पोल गिर गए, जिससे कई इलाकों में घंटों अंधेरा छाया रहा। कई जगह पेड़ और टीनशेड सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रशासन और नगर निगम की टीमें देर रात तक सड़कें साफ कराने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटी रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इतना भयानक तूफान पहले कभी नहीं देखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।