IPS अजय पाल शर्मा और आशुतोष महाराज की शंकराचार्य ने दिखाई तस्वीर, मचा बवाल

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर प्रयागराज पुलिस पर साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने एक तस्वीर दिखाते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर पर सवाल उठाए और हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।

Feb 24, 2026 - 14:39
 0
IPS अजय पाल शर्मा और आशुतोष महाराज की शंकराचार्य ने दिखाई तस्वीर, मचा बवाल

Uttar Pradesh News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर प्रयागराज पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में शंकराचार्य ने एक तस्वीर भी दिखाई, जिसमें अधिकारी के साथ आशुतोष ब्रह्मचारी दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर विवाद और गहरा गया है, क्योंकि दूसरी तरफ से इस तस्वीर को AI जनरेटेड बताया गया है। उधर, गिरफ्तारी से बचने के लिए शंकराचार्य ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका भी दाखिल कर दी है।

तस्वीर दिखाकर लगाए साजिश के आरोप
शंकराचार्य ने कहा कि 18 जनवरी मौनी अमावस्या से ही प्रशासन और पुलिस ने उनके खिलाफ षड्यंत्र शुरू कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पॉक्सो जैसे मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए, लेकिन पुलिस ने खुद केस दर्ज करने के बजाय कोर्ट के आदेश का इंतजार किया। उन्होंने कहा कि 14 पन्नों के कोर्ट आदेश में साक्ष्यों से ज्यादा नियमों का उल्लेख है, जिससे संदेह पैदा होता है।

गौ रक्षा अभियान रोकने की कोशिश का आरोप
अविमुक्तेश्वरानंद ने दावा किया कि पूरी प्रशासनिक मशीनरी उनके खिलाफ इसलिए लगाई गई है ताकि वे गौ रक्षा अभियान से पीछे हट जाएं। उन्होंने मीडिया को दिखाई तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि इससे साफ होता है कि उनके विरोध के पीछे कौन लोग हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता उन्हें ऐसी तस्वीरें भेज रही है, जिससे निष्पक्ष जांच पर सवाल खड़े होते हैं।

परिवार को लालच देकर आरोप लगवाने का दावा
शंकराचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि सहारनपुर का एक परिवार उनके पास आया था। परिवार के अनुसार, एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि अपनी नाबालिग बेटी के नाम पर शंकराचार्य पर आरोप लगा दो, बदले में शादी के लिए पैसा दिया जाएगा।

हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका
गिरफ्तारी की आशंका के बीच शंकराचार्य ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। दूसरी ओर, आशुतोष महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और कोर्ट ने सबूत देखकर ही मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है, इसलिए जमानत नहीं मिलनी चाहिए। बताया जा रहा है कि यौन शोषण मामले में पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, जिसके बाद यह कानूनी लड़ाई और तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।