गर्लफ्रेंड संग पति को देख भड़की पत्नी… बीच सड़क हुआ जमकर हुआ हंगामा, थाने तक पहुंचा मामला

Uttar Pradesh News: सहारनपुर में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। मामला हाथापाई तक पहुंच गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पत्नी ने पति पर मारपीट, अवैध संबंध और गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच जारी है।

Apr 5, 2026 - 16:58
Apr 7, 2026 - 12:37
 0
गर्लफ्रेंड संग पति को देख भड़की पत्नी… बीच सड़क हुआ जमकर हुआ हंगामा, थाने तक पहुंचा मामला

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देर रात एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पत्नी ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई तक हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

मौके पर पहुंचते ही भड़का विवाद
जानकारी के अनुसार, यह मामला सदर थाना क्षेत्र के पेपर मिल रोड का है। पूजा जैन नाम की महिला को देर रात सूचना मिली थी कि उसके पति गौरव जैन किसी दूसरी महिला के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर उसने अपने पति को कथित रूप से दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखते ही महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने वहीं हंगामा शुरू कर दिया।

सड़क पर मचा हंगामा और हाथापाई
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और थाने ले गई।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता पूजा जैन ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में गौरव जैन से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता रहा और कई बार उसे घर से निकाल चुका है। महिला का यह भी कहना है कि उसके पति का लंबे समय से दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है और वह उसी के साथ रह रहा है।

सट्टेबाजी और दबाव के आरोप, जांच जारी
महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति आईपीएल में सट्टा खिलाने का काम करता है और उसके जेवरात भी दूसरी महिला को दे दिए गए हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति उस पर देह व्यापार करने का दबाव बना रहा था। वहीं, पति गौरव जैन ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।