6 महीने पहले हुई थी शादी, जब पत्नी छोड़कर चली गई… तो पती ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद में 26 वर्षीय राजमिस्त्री ने शादी के 6 महीने बाद आत्महत्या कर ली। पत्नी के मायके जाने और न लौटने से वह तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Apr 5, 2026 - 11:39
 0
6 महीने पहले हुई थी शादी, जब पत्नी छोड़कर चली गई… तो पती ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 26 वर्षीय राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता के अनुसार, बेटे की शादी महज 6 महीने पहले हुई थी, लेकिन पत्नी के मायके चले जाने और वापस न आने से वह गहरे तनाव में था। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पति-पत्नी के विवाद ने लिया गंभीर रूप
जानकारी के अनुसार, मझोला थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाला अनेक पाल अपने पिता भूरे के साथ रहता था। उसकी शादी 6 महीने पहले रामपुर जिले के टांडा की रहने वाली मधु के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी मायके चली गई और वापस नहीं लौटी। पिता के मुताबिक, अनेक पाल लगातार अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसकी वापसी न होने से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।

बंद कमरे में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
शुक्रवार देर रात युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह जब पिता ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर बेटे का शव फंदे से लटका मिला, जिसे देखकर परिवार के होश उड़ गए। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बार-बार यही सवाल कर रहे हैं कि क्या इसी दिन के लिए उन्होंने बेटे की शादी की थी।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।