लखनऊ में दिनदहाड़े माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी की हत्या, 10 साल बाद भी पुलिस के हाथ खाली

लखनऊ में 2017 में मुन्ना बजरंगी के करीबी मोहम्मद तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। करीब एक दशक बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है।

Mar 7, 2026 - 14:36
 0
लखनऊ में दिनदहाड़े माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी की हत्या, 10 साल बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Uttar Pradesh News: लखनऊ में वर्ष 2017 में हुई एक सनसनीखेज हत्या आज भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। एक दिसंबर 2017 दिन शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे निकाय चुनाव की मतगणना चल रही थी। उसी दौरान पुलिस वायरलेस पर सूचना प्रसारित हुई कि बनारस निवासी और माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी माने जाने वाले मोहम्मद तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात गोमतीनगर क्षेत्र के ग्वारी गांव के पास शहीद पथ पर हुई थी। उस समय राजधानी लखनऊ चुनाव के कारण पूरी तरह छावनी में तब्दील थी, लेकिन इसके बावजूद बदमाशों ने सरेआम इस घटना को अंजाम दे दिया।

शहीद पथ पर गोलियों से भून दिया गया था तारिक
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्कालीन एसएसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। शहीद पथ के किनारे तारिक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था और वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। बताया गया कि अज्ञात शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर तारिक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की और दावा किया कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने कई संदिग्धों से की पूछताछ
इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ भी की। कातिलों की तलाश के लिए तत्कालीन सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीमें बनाई गईं। इन टीमों को अलग-अलग दिशाओं में भेजकर हत्यारों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने वाराणसी, गोरखपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों के सूचीबद्ध अपराधियों की जानकारी भी खंगाली। इसके अलावा जेलों में बंद अपराधियों के रिकॉर्ड भी जांचे गए, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
जांच के दौरान स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन शाम करीब पांच बजे तारिक अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से ग्वारी फ्लाईओवर की ओर पहुंचा था। तभी पीछे से आए असलहों से लैस मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उस पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि जान बचाने के लिए तारिक ने अपनी गाड़ी पुल की ओर दौड़ा दी, लेकिन बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और गोलियों की बौछार कर दी। कुछ ही पलों में तारिक की मौके पर ही मौत हो गई।

एक दशक बाद भी नहीं पकड़े जा सके हत्यारे
घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन हमलावर कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए थे। उस समय तत्कालीन एसएसपी सहित कई अधिकारियों ने हत्यारों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की थीं और सख्त निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में काफी प्रयास किए, लेकिन करीब एक दशक बीत जाने के बाद भी हत्यारों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिल सकी। जानकारों का कहना है कि पुलिस की जांच कई बार दिशा बदलती रही, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया। इससे ऐसा लगता है कि यह मामला अब लगभग ठंडे बस्ते में चला गया है। बताया जाता है कि गोमतीनगर पुलिस की यह पहली नाकामी नहीं है। इससे पहले मिठाई वाला चौराहे पर हुए रितेश अवस्थी हत्याकांड का भी आज तक खुलासा नहीं हो सका है।

(रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।