जीत के हीरो अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका… 7.5 लाख की जगह मिले सिर्फ 5.62 लाख, जानिए क्या है पूरा मामला

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की, लेकिन मैच के दौरान अभद्र भाषा के कारण BCCI ने उनकी मैच फीस का 25% काट लिया। जानिए पूरी खबर और सैलरी का हिसाब।

Apr 3, 2026 - 09:42
 0
जीत के हीरो अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका… 7.5 लाख की जगह मिले सिर्फ 5.62 लाख, जानिए क्या है पूरा मामला

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने आखिरकार शानदार वापसी कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में औसत प्रदर्शन और आईपीएल के पहले मैच में फ्लॉप रहने के बाद अभिषेक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दमदार पारी खेली। इस मैच में उन्होंने टीम को तेज शुरुआत दी और जीत में अहम भूमिका निभाई। लेकिन इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें बड़ा झटका लगा। मैच के बाद BCCI ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सैलरी का एक हिस्सा काटने का फैसला किया, जिससे उनकी कमाई पर असर पड़ा।

अभद्र भाषा बनी सजा की वजह
यह मुकाबला 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला गया था। अभिषेक ने जहां बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, वहीं मैदान पर उनका व्यवहार विवादों में आ गया। मैच के दौरान उन्होंने एक मौके पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई। क्रिकेट में इस तरह का व्यवहार सख्ती से मना है। इसी कारण BCCI ने IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के तहत उन्हें दोषी पाया और उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत काटने का फैसला किया।

कितनी थी सैलरी और कितना कटा पैसा
अब सवाल उठता है कि अभिषेक शर्मा को एक मैच के लिए कितनी सैलरी मिलती है। BCCI के नियमों के अनुसार, IPL में प्लेइंग-11 के हर खिलाड़ी को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये मिलते हैं। यह राशि सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए समान होती है और ऑक्शन प्राइस से अलग होती है। इस हिसाब से अभिषेक को इस मैच के लिए 7.5 लाख रुपये मिलने थे। लेकिन 25 प्रतिशत कटौती के बाद उनके 1,87,500 रुपये काट लिए गए और उन्हें सिर्फ 5,62,500 रुपये ही मिलेंगे।

डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ा, बढ़ सकता है खतरा
सिर्फ सैलरी कटना ही नहीं, अभिषेक पर लेवल-1 अपराध के तहत 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। BCCI के नियम के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी के 4 डिमेरिट पॉइंट हो जाते हैं, तो उसे कम से कम एक मैच के लिए बैन भी किया जा सकता है। ऐसे में आगे उन्हें और सावधानी बरतनी होगी।

जबरदस्त पारी का विवादित अंत
अगर मैच की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल थे। उनकी बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि उनकी पारी का अंत विवादित रहा। वरुण चक्रवर्ती ने उनका कैच पकड़ा, लेकिन ऐसा लगा कि गेंद जमीन को छू गई थी। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने इसे आउट करार दिया। इस फैसले पर अभिषेक ने नाराजगी भी जताई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।