April Flower Festivals 2026: दुनिया के 6 सबसे खूबसूरत फ्लावर फेस्टिवल, जहां प्रकृति बिखेरती है रंग और खुशबू

अप्रैल 2026 में होने वाले सबसे खूबसूरत फूलों के त्योहारों के बारे में जानें, जिनमें जापान का सकुरा, एम्स्टर्डम ट्यूलिप और लद्दाख खुबानी फूल महोत्सव शामिल हैं।

Apr 3, 2026 - 13:07
 0
April Flower Festivals 2026: दुनिया के 6 सबसे खूबसूरत फ्लावर फेस्टिवल, जहां प्रकृति बिखेरती है रंग और खुशबू

अप्रैल का महीना आते ही पूरी दुनिया जैसे रंगों और खुशबूओं से भर जाती है। सर्दियों की विदाई और वसंत के आगमन के साथ हर जगह फूल खिल उठते हैं और प्रकृति अपने सबसे सुंदर रूप में नजर आती है। कहीं चेरी ब्लॉसम की गुलाबी छटा मन मोह लेती है, तो कहीं ट्यूलिप और एप्रिकॉट के फूल धरती को किसी पेंटिंग जैसा बना देते हैं। यही समय होता है जब दुनिया के कई हिस्सों में शानदार फ्लावर फेस्टिवल आयोजित किए जाते हैं। ये फेस्टिवल न सिर्फ देखने में खूबसूरत होते हैं, बल्कि लोगों को सुकून और नई ऊर्जा भी देते हैं।

लद्दाख का एप्रीकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल
भारत के लद्दाख में 8 अप्रैल से 16 अप्रैल तक एप्रीकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। इस दौरान गांवों में खुबानी के गुलाबी और सफेद फूल खिल जाते हैं, जो पूरे इलाके को बेहद सुंदर बना देते हैं। इस फेस्टिवल में लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है, जिससे पर्यटकों को लद्दाख की संस्कृति को करीब से समझने का मौका मिलता है।

सिंगापुर में चेरी ब्लॉसम का खास आयोजन
खाड़ी के किनारे बाग में हर साल जापानी चेरी ब्लॉसम यानी सकुरा का खास प्रदर्शन किया जाता है। यहां कृत्रिम ठंडे वातावरण में असली सकुरा पेड़ों को खिलाया जाता है। इस साल इसका आयोजन 13 से 15 अप्रैल तक होगा। यह फेस्टिवल एशियाई संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनोखा मेल दिखाता है।

जापान का मशहूर चेरी ब्लॉसम सीजन
जापान का चेरी ब्लॉसम सीजन दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसे ‘सकुरा’ कहा जाता है। इस दौरान लोग ‘हनामी’ परंपरा के तहत फूलों के नीचे बैठकर पिकनिक मनाते हैं। हर साल लाखों पर्यटक इस खूबसूरत नजारे को देखने जापान पहुंचते हैं।

अमेरिका का EPCOT फ्लावर एंड गार्डन फेस्टिवल
ईपीकोट अंतर्राष्ट्रीय फूल और उद्यान महोत्सव 4 मार्च से शुरू होकर 1 जून तक चलता है। इस फेस्टिवल में फूलों से बने डिज्नी कैरेक्टर, प्रिंसेस थीम गार्डन और बटरफ्लाई गार्डन देखने को मिलते हैं। यह फेस्टिवल बच्चों और परिवार के लिए खास आकर्षण का केंद्र होता है।

एम्स्टर्डम का ट्यूलिप फेस्टिवल
एम्स्टर्डम का ट्यूलिप फेस्टिवल अप्रैल में आयोजित होता है। इस दौरान शहर में हर जगह रंग-बिरंगे ट्यूलिप के फूल खिलते हैं। लाखों पर्यटक यहां आकर इस सुंदर नजारे का आनंद लेते हैं और फूलों की दुनिया में खो जाते हैं।

जापान का आशिकागा फ्लावर पार्क फेस्टिवल
आशिकागा फ्लावर पार्क में 11 अप्रैल से 20 मई तक विस्टेरिया फूलों का फेस्टिवल होता है। यहां बैंगनी, गुलाबी और सफेद फूलों की लटकती बेलें सुरंग जैसी बनाती हैं। खासकर रात की रोशनी में यह नजारा और भी जादुई लगता है।

प्रकृति के करीब ले जाते हैं ये फेस्टिवल
अप्रैल में होने वाले ये फ्लावर फेस्टिवल न सिर्फ आंखों को सुकून देते हैं, बल्कि प्रकृति के करीब जाने का मौका भी देते हैं। अगर आप ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं, तो इन फेस्टिवल्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।