शादी का कार्ड दिखाते ही मिलेगा LPG सिलेंडर… बरेली प्रशासन की नई स्कीम से शादी वाले घरों को बड़ी राहतनई योजना

Bareilly News: बरेली में गैस संकट के बीच प्रशासन ने शादी वाले परिवारों के लिए खास योजना शुरू की है। अब आवेदन और शादी कार्ड दिखाकर जरूरत के अनुसार गैस सिलेंडर मिल सकेंगे। इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी और जरूरतमंदों को समय पर गैस मिल पाएगी, जिससे शादी में परेशानी नहीं होगी।

Apr 2, 2026 - 17:10
Apr 2, 2026 - 17:11
 0
शादी का कार्ड दिखाते ही मिलेगा LPG सिलेंडर… बरेली प्रशासन की नई स्कीम से शादी वाले घरों को बड़ी राहतनई योजना

Uttar Pradesh News: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण देशभर में एलपीजी गैस की कमी देखी जा रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से राहत भरी खबर आई है। यहां जिला प्रशासन ने शादी वाले परिवारों के लिए एक खास व्यवस्था शुरू की है, ताकि उन्हें गैस की कमी से परेशानी न हो। इस योजना के तहत अब जिन घरों में शादी है, उन्हें जरूरत के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य शादी समारोहों में किसी भी तरह की असुविधा को रोकना है।

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
नई व्यवस्था के तहत शादी वाले परिवारों को जिला प्रशासन या पूर्ति विभाग के पास आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ शादी का कार्ड देना अनिवार्य है। साथ ही एक प्रार्थना पत्र देना होगा, जिसमें शादी की तारीख, मेहमानों की संख्या और कितने सिलेंडर की जरूरत है, यह स्पष्ट लिखना होगा। इसके बाद पूर्ति विभाग सभी जानकारी की जांच करेगा।

जांच के बाद मिलेगा सिलेंडर
यदि जांच में आवेदन सही पाया जाता है, तो विभाग यह तय करेगा कि आयोजक को कितने कॉमर्शियल सिलेंडर दिए जाएं। इसके बाद संबंधित गैस एजेंसी के नाम से एक अनुमति पत्र जारी किया जाएगा। गैस एजेंसी इस पत्र के आधार पर पेट्रोलियम कंपनी से सिलेंडर मंगवाएगी और आयोजकों को अस्थायी कनेक्शन के जरिए सिलेंडर दिए जाएंगे।

सिक्योरिटी मनी और वापसी की प्रक्रिया
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आयोजकों को सिलेंडर की कीमत के साथ 4500 रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा करने होंगे। शादी समारोह खत्म होने के बाद खाली सिलेंडर गैस एजेंसी को लौटाने होंगे। इसके बाद 2400 रुपये सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाएगी और अस्थायी कनेक्शन भी समाप्त कर दिया जाएगा। अगर सिलेंडर वापस नहीं किया गया तो सिक्योरिटी मनी जब्त हो जाएगी।

डीएम ने दी जानकारी
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि यह योजना खास तौर पर शादी वाले परिवारों के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोग आवेदन करेंगे, जांच के बाद उन्हें गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि केवल जरूरतमंदों को ही लाभ मिले।

कालाबाजारी पर लगेगी रोक
इस नई व्यवस्था से गैस की कालाबाजारी और ज्यादा कीमत वसूलने की समस्या पर भी रोक लगेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे गैस की मांग नियंत्रित होगी और आम लोगों को भी समय पर सिलेंडर मिल सकेगा। यह योजना शादी वाले परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।