ओपेक छोड़ने से पहले डोभाल की यूएई से क्या हुई बात? भारत बनेगा तेल का नया बॉस, जानें पूरा रिपोर्ट

India UAE: यूएई के OPEC छोड़ने से वैश्विक तेल बाजार में बड़ा बदलाव आ सकता है। इसका भारत पर सकारात्मक असर दिख सकता है। दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे, जिससे तेल सप्लाई, निवेश और ऊर्जा सुरक्षा में सुधार की संभावना बढ़ गई है।

Apr 29, 2026 - 10:03
Apr 29, 2026 - 11:18
 0
ओपेक छोड़ने से पहले डोभाल की यूएई से क्या हुई बात? भारत बनेगा तेल का नया बॉस, जानें पूरा रिपोर्ट

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने मंगलवार को एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया। उसने पेट्रोलियम उत्पादक देशों के संगठन OPEC और OPEC+ को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला 1 मई 2026 से लागू होगा। इस खबर से पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम का भारत पर अच्छा असर पड़ सकता है। भारत और यूएई के बीच पहले से ही मजबूत रिश्ते हैं। हाल ही में भारत ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को यूएई भेजकर रणनीतिक और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा भी की थी।

यूएई का फैसला और भारत पर असर
रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा का मानना है कि यूएई अब ज्यादा स्वतंत्रता चाहता है। वह भारत जैसे बड़े देशों को सीधे तेल सप्लाई करने पर ध्यान दे रहा है। भारत और यूएई के बीच पहले से अच्छे संबंध हैं, जो इस फैसले से और मजबूत होंगे। माना जा रहा है कि यूएई अपने बड़े ग्राहकों के लिए तेल उत्पादन बढ़ाना चाहता है।

भारत समेत एशियाई देशों को फायदा
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर OPEC कमजोर होता है, तो भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया को फायदा मिलेगा। इन देशों को तेल की कीमत और सप्लाई पर ज्यादा नियंत्रण मिल सकता है। इससे भारत की ऊर्जा जरूरतें बेहतर तरीके से पूरी हो सकेंगी।

ऊर्जा क्षेत्र में नए बदलाव की संभावना
यूएई के इस कदम से उसके ऊर्जा सेक्टर में बड़े बदलाव आ सकते हैं। घरेलू उत्पादन बढ़ाने और निवेश में तेजी आने की संभावना है। यूएई भारत को अपना मुख्य ऊर्जा साझेदार मान रहा है।

भारत-यूएई रिश्ते होंगे और मजबूत
यूएई के मंत्री सुल्तान अल जबेर ने पहले कहा था कि भारत अब वैश्विक ऊर्जा मांग का बड़ा केंद्र बन चुका है। आने वाले समय में भारत की ऊर्जा जरूरतें तेजी से बढ़ेंगी। ऐसे में दोनों देशों के बीच निवेश और सहयोग और बढ़ेगा।

रणनीतिक दौरे और बढ़ती साझेदारी
अजीत डोभाल और एस. जयशंकर के हालिया दौरे भी इसी दिशा में अहम माने जा रहे हैं। दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। खाड़ी देशों में रहने वाले करीब 1 करोड़ भारतीय भी इस रिश्ते को और महत्वपूर्ण बनाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।