पहले मफलर से गला दबाया, फिर कार में लगाई आग… रोहित हत्याकांड में सामने आई खौफनाक प्लानिंग

सहारनपुर में अर्जुन ने उम्रकैद से बचने के लिए दोस्त रोहित की हत्या कर कार में जलाकर खुद की मौत दिखाने की साजिश रची, जिसे पुलिस ने उजागर कर दिया।

Mar 1, 2026 - 15:11
 0
पहले मफलर से गला दबाया, फिर कार में लगाई आग… रोहित हत्याकांड में सामने आई खौफनाक प्लानिंग

Uttar Pradesh News: सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज रोहित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड के पीछे बेहद चौंकाने वाली साजिश थी। मुख्य आरोपी अर्जुन ने उम्रकैद की सजा से बचने के लिए अपने ही दोस्त रोहित की हत्या कर दी और शव को कार में जलाकर खुद को मृत दिखाने की योजना बनाई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया और अपने भाई से थाने में अपनी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उम्रकैद के डर से रची साजिश
पुलिस पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि वह वर्ष 2024 से देहरादून में एक ब्यूटी पार्लर में चालक का काम करता था। उसी पार्लर में काम करने वाली एक युवती ने उसके खिलाफ डालनवाला थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में वह करीब छह महीने जेल में रहा और मुकदमा अभी कोर्ट में चल रहा है। उसके वकील ने उसे आजीवन कारावास की आशंका जताई थी। इसी डर से उसने खुद की मौत दिखाकर कानून से बचने की योजना बनाई।

कर्ज और रंजिश बनी हत्या की वजह
अर्जुन ने लॉकडाउन के दौरान पैठ क्षेत्र में ब्याज पर पैसे देने का काम किया था। उसने ग्राम मौहम्मदपुर कन्धेला निवासी रोहित को रुपये उधार दिए थे, जो ब्याज सहित करीब 1 लाख 70 हजार रुपये हो गए थे। बाद में रोहित के गायब हो जाने से वह उससे रंजिश रखने लगा। एक माह पहले उसे पता चला कि रोहित स्मैक का आदी हो चुका है। इसके बाद उसने दोबारा दोस्ती बढ़ाई और अपने साथियों रोबिन और सारिक के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। सारिक से उसकी मुलाकात जेल में हुई थी। योजना के तहत उसने एक ऑल्टो कार खरीदी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
24 फरवरी को अर्जुन और रोबिन किया सोनेट कार से निकले। रास्ते में पेट्रोल पंप से दो प्लास्टिक कैनों में पेट्रोल भरवाया गया। भगवानपुर क्षेत्र में मढ़ी से पहले सारिक को साथ लिया गया। रोबिन रोहित को लेकर आया। सभी ने शराब पी और रोहित को नशा कराया। मौके पर अर्जुन और सारिक ने मफलर से उसका गला घोंट दिया। शव को ऑल्टो कार की ड्राइवर सीट पर रखकर घटना को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। कार को पुलिया की ओर धक्का दिया गया, लेकिन वह फंस गई। इसके बाद पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी गई। आग लगाते समय अर्जुन का चेहरा भी झुलस गया।

गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट
वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। अर्जुन ने पहचान छिपाने के लिए बाल छोटे करा लिए और परिचितों के नाम से सिम कार्ड लिया। उसने अपने भाई विजय सागर से थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा, ताकि लगे कि उसकी भी मौत हो चुकी है। पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर साजिश को बेनकाब कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।