राजनीति करनी है तो खुलकर मैदान में आएं… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को ओपी राजभर की दो टूक सलाह

मौनी अमावस्या विवाद के बीच, एसबीएसपी प्रमुख ओपी राजभर ने सुझाव दिया है कि यदि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद राजनीति में आना चाहते हैं तो उन्हें खुले तौर पर किसी राजनीतिक दल में शामिल हो जाना चाहिए।

Feb 1, 2026 - 16:58
 0
राजनीति करनी है तो खुलकर मैदान में आएं… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को ओपी राजभर की दो टूक सलाह

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को अलीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान ओपी राजभर ने साफ कहा कि अगर शंकराचार्य राजनीति करना चाहते हैं तो उन्हें खुलकर मैदान में आना चाहिए। राजभर ने कहा कि धर्मगुरुओं को परोक्ष राजनीति करने के बजाय किसी राजनीतिक दल में शामिल होकर सीधे जनता के बीच जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

राजनीति करनी है तो पार्टी जॉइन करें- राजभर
ओपी राजभर ने कहा कि अगर शंकराचार्य को राजनीति में रुचि है तो उन्हें जो भी पार्टी पसंद हो, उसे जॉइन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का झंडा और डंडा लेकर जनता के बीच जाएं और चुनावी राजनीति करें। राजभर ने यह भी कहा कि साधु-संतों को इस तरह की राजनीति शोभा नहीं देती। उन्होंने मौनी अमावस्या से जुड़े हालिया विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि महात्माओं का काम समाज को जोड़ना होता है, न कि राजनीतिक ध्रुवीकरण करना।

साधु-संत विपक्ष की भूमिका में नहीं हों- ओपी राजभर
एक मीडिया चैनल से बातचीत में ओपी राजभर ने कहा कि साधु-संतों का काम समाज में भाईचारा फैलाना और शांति बनाए रखना है। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य आजकल धर्मगुरु की बजाय विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। राजभर ने कहा कि कोई भी धर्म आपसी बैर और नफरत नहीं सिखाता, लेकिन जिस तरह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान दिए जा रहे हैं, वह उचित नहीं है।

मौनी अमावस्या विवाद से जुड़ा है मामला
गौरतलब है कि 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पालकी पर सवार होकर स्नान के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उनकी पालकी रोक दी थी। इस दौरान उनके शिष्यों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। इससे नाराज होकर शंकराचार्य उसी स्थान पर धरने पर बैठ गए थे, जहां पुलिस उन्हें छोड़कर गई थी।

11 दिन धरने के बाद वाराणसी लौटे शंकराचार्य
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में अपनी मांगों को लेकर 11 दिनों तक धरने पर बैठे रहे। इसके बाद 28 जनवरी को वह प्रयागराज छोड़कर वाराणसी स्थित अपने मठ चले गए। आज माघी पूर्णिमा के दिन भी वह प्रयागराज में मौजूद नहीं हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब सियासी बयानबाज़ी तेज होती नजर आ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।