लखनऊ में इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार, हथियार और चोरी का सामान बरामद

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी घायल, एक साथी फरार, हथियार और चोरी की वस्तुएं बरामद।

Apr 10, 2026 - 15:35
 0
लखनऊ में इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार, हथियार और चोरी का सामान बरामद

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार सुबह पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार, कारतूस, सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। यह बदमाश फरवरी 2026 में हुई चोरी की तीन घटनाओं में शामिल था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था।

तीन चोरी की घटनाओं में था शामिल
पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में कृष्णानगर क्षेत्र में तीन घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस मामले में पहले ही शिवम नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि विपिन और कुलदीप यादव फरार चल रहे थे।

25 हजार का इनामी बदमाश निकला विपिन
मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान विपिन के रूप में हुई है, जो उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र का निवासी है। अमित कुमार आनंद (पुलिस उपायुक्त दक्षिणी) के अनुसार, विपिन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
शुक्रवार तड़के कृष्णानगर पुलिस डूडा कॉलोनी मानस नगर रोड स्थित आशाराम बापू आश्रम के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बदमाश
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर पड़ा और पकड़ा गया। जबकि उसका साथी कुलदीप यादव मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। कुलदीप लखनऊ के चिनहट क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

हथियार और चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, खोखा, सोने की चेन और चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

फरार आरोपी की तलाश जारी
पुलिस अब फरार आरोपी कुलदीप यादव की तलाश में जुटी हुई है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।