भाई के साथ जा रही बहनों को पुलिसकर्मी नें जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

जौनपुर में पुलिसकर्मी द्वारा दो युवतियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले में आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। यह घटना ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हुई थी।

Apr 1, 2026 - 13:15
 0
भाई के साथ जा रही बहनों को पुलिसकर्मी नें जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर विवादों में आ गई है। ताजा मामला सुरेरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक पुलिसकर्मी द्वारा दो युवतियों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने लोगों में गुस्सा पैदा कर दिया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान शुरू हुआ विवाद
मंगलवार दोपहर एक युवक अपनी दो सगी बहनों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सुरेरी थाने के सामने पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर उनका चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि चालान के बाद जब तीनों वापस लौट रहे थे, तब पुलिसकर्मी ने उन्हें फिर से रोक लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

वीडियो में दिखी मारपीट की घटना
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवती पुलिसकर्मी की हरकतों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगी। इसी बात से नाराज होकर पुलिसकर्मी ने अपना आपा खो दिया और युवती के साथ हाथापाई करने लगा। आरोप है कि उसने युवती को जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। जब दूसरी बहन उसे बचाने आई, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। हैरानी की बात यह रही कि वहां अन्य पुलिसकर्मी और एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं, लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रित नहीं किया जा सका।

कार्रवाई के बाद भी उठ रहे सवाल
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं सुरेरी थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि युवतियां अपने भाई के साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रही थीं, जिसके चलते उनका चालान किया गया था।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या निष्कर्ष सामने आता है और दोषी के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।