अपहरण, जबरन निकाह और तीन तलाक… अब बच्चों के खतना का दबाव, गाजीपुर में महिला आयोग के सामने फूटा हिंदू महिला का दर्द

गाजीपुर में महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने पति पर अपहरण, जबरन निकाह और बच्चों के धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए।

Mar 13, 2026 - 14:10
 0
अपहरण, जबरन निकाह और तीन तलाक… अब बच्चों के खतना का दबाव, गाजीपुर में महिला आयोग के सामने फूटा हिंदू महिला का दर्द

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक हिंदू महिला ने अपने पति अफसर हुसैन पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका अपहरण किया गया, फिर जबरन निकाह कराया गया और अब उसके बच्चों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों का साथ दे रही है और उसके चरित्र पर सवाल उठा रही है। इस मामले को सुनकर महिला आयोग की टीम भी हैरान रह गई।

2009 में अपहरण कर तीन साल तक रखा बंधक
पीड़िता के अनुसार उसकी परेशानियों की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। उसने बताया कि मुस्लिम बहुल गांव के रहने वाले अफसर हुसैन ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसे महाराष्ट्र के एक गांव में करीब तीन साल तक बंधक बनाकर रखा गया। महिला का आरोप है कि 2012 में जब वह वापस गांव लौटी तो गांव के लोगों के दबाव में उसका जबरन निकाह अफसर हुसैन से करा दिया गया। इस शादी से महिला के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 14 साल की बेटी और 8 साल का बेटा शामिल है।

तीन तलाक के बाद भी बना रहा दबाव
महिला का कहना है कि साल 2018 में अफसर हुसैन ने उसे तीन तलाक दे दिया था। इसके बावजूद वह उसे छोड़ नहीं रहा है। पीड़िता का आरोप है कि अब वह बच्चों का जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। खासकर 8 साल के बेटे का खतना कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसी डर के कारण वह अपना घर छोड़कर कहीं और छिपकर रहने को मजबूर है।

पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
जनसुनवाई के दौरान महिला ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान को अपने सिर के घाव भी दिखाए। उसने बताया कि करीब 10 दिन पहले उस पर चाकू से हमला किया गया था। लेकिन पुलिस ने सही कार्रवाई करने के बजाय गलत मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर दी, ताकि मामला हल्का हो जाए। महिला ने भावुक होकर कहा कि अब पुलिस उसके चरित्र पर ही सवाल उठा रही है। उसने कहा कि अगर उसका चरित्र इतना ही खराब है, तो उसे इसका प्रमाण पत्र दे दिया जाए ताकि वह शांति से जी सके।

महिला आयोग ने पुलिस को लगाई फटकार
महिला की पूरी बात सुनने के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि महिला का तुरंत निष्पक्ष मेडिकल कराया जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आयोग ने यह भी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।