लखनऊ लूटकांड का खुलासा, मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने के बाद भी नहीं बच पाए आरोपी

Lucknow News: लखनऊ में 6.35 लाख की लूट के बाद आरोपी खाटू श्याम मंदिर पहुंचे और 15 हजार रुपये चढ़ाए, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 8 आरोपी पकड़े गए, जिनमें 2 एनकाउंटर में गिरफ्तार हुए। पुलिस ने 5 लाख रुपये और हथियार बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Apr 2, 2026 - 15:53
 0
लखनऊ लूटकांड का खुलासा, मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने के बाद भी नहीं बच पाए आरोपी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने 6.35 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद मंदिर जाकर भगवान को 15 हजार रुपये चढ़ा दिए। लेकिन इसके बावजूद आरोपी पुलिस से बच नहीं सके। मदेयगंज थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो को एनकाउंटर के दौरान पकड़ा गया।

चाकू के दम पर की गई थी लूट
पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को हर्ष जायसवाल नाम के कलेक्शन एजेंट से आरोपियों ने चाकू दिखाकर 6.35 लाख रुपये लूट लिए थे। आरोपियों ने उसे रोककर चाकू मारने की कोशिश भी की थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी।

एनकाउंटर में पकड़े गए मुख्य आरोपी
मुख्य आरोपी आलोक तिवारी और उसका साथी सजीत सिंह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार किए गए। इस दौरान आलोक तिवारी के पैर में गोली लगी। बाकी छह आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पकड़ा। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में निर्भय तिवारी, भूपेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार उर्फ राज पांडे, मिलन द्विवेदी, कन्हैया दीक्षित और आदर्श तिवारी शामिल हैं।

मंदिर पहुंचकर चढ़ाया 15 हजार रुपये
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लूट के तुरंत बाद सभी आरोपी राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचे थे। वहां उन्होंने दर्शन किए और लूटी गई रकम में से 15 हजार रुपये दानपात्र में डाल दिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी धार्मिक यात्रा का बहाना बनाकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे।

5 लाख रुपये और हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम में से 5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल चाकू, बाइक और तमंचा भी जब्त किया गया है। पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर कुछ ही दिनों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

आगे की जांच जारी
डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों के सही इस्तेमाल से यह मामला जल्दी सुलझा लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।