मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था मासूम… जिसके बाद कर दी गई उसकी हत्या

कुशीनगर में 12 साल के मासूम की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसकी मां का प्रेमी निकला। बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Mar 31, 2026 - 10:52
 0
मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था मासूम… जिसके बाद कर दी गई उसकी हत्या

Uttar Pradesh News: कुशीनगर में 12 साल के मासूम की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो दिन पहले हुई इस वारदात के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी। अब पुलिस के अनुसार, इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्चे की मां का प्रेमी ही निकला। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दो दिन से लापता था मासूम, झाड़ियों में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, मृतक बालक राजवीर यादव कुसुम्हा टोला, कतरवन थाना रामकोला का रहने वाला था। वह अपनी मां रीना देवी के साथ गोपालपुर बिरैचा में अपने मामा आदित्य यादव के घर रह रहा था। दो दिन पहले राजवीर अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार की रात उसका शव देवरिया देहात गांव के पास झाड़ियों में बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पूछताछ में खुला राज, आरोपी ने कबूला जुर्म
शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान पुलिस का शक बच्चे की मां के प्रेमी पर गया। शुरू में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह अपने ही बयानों में उलझ गया और आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आपत्तिजनक हालत देख लेने पर बना हत्या का प्लान
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि राजवीर ने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद आरोपी ने बच्चे को कई तरह के लालच दिए, लेकिन वह अपनी मामा को सब कुछ बताने की बात कह रहा था। इसी डर से आरोपी ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई।

सुनसान जगह ले जाकर गला घोंटकर की हत्या
घटना वाले दिन बच्चे की मां ने उसे बाजार कपड़े लेने के लिए भेजा था। इसी दौरान आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया और झाड़ियों के बीच गमछे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वहीं फेंक दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
मामले में कोतवाल संजय कुमार दूबे ने बताया कि संदेह के आधार पर गोपालपुर बिरैचा निवासी डब्लू गोंड को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने राजवीर का शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ते अपराध और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।