WhatsApp लाने जा रहा बड़ा बदलाव, बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और कॉल

व्हाट्सएप एक नया प्राइवेसी फीचर पेश करने जा रहा है, जिससे यूजर्स यूनिक यूजरनेम का इस्तेमाल करके अपना फोन नंबर शेयर किए बिना चैट और कॉल कर सकेंगे।

Mar 20, 2026 - 13:38
 0
WhatsApp लाने जा रहा बड़ा बदलाव, बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और कॉल

डिजिटल दुनिया में यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में अब WhatsApp एक बड़ा अपडेट लाने की तैयारी में है, जिससे यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए मैसेजिंग और कॉलिंग कर सकेंगे। इस नए फीचर को लेकर टेक जगत में काफी चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, यह अपडेट आने के बाद यूजर्स की पहचान फोन नंबर की जगह यूजरनेम और यूनिक आईडी से होगी। इससे खासतौर पर उन लोगों को फायदा मिलेगा जो अपनी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रखना चाहते हैं।

यूजरनेम से होगी पहचान, नंबर शेयर करना नहीं होगा जरूरी
इस नए फीचर के तहत यूजर्स को चैट या कॉल करने के लिए अपना मोबाइल नंबर बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी जगह एक यूनिक यूजरनेम और आईडी का इस्तेमाल किया जाएगा। Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp इस फीचर को ऑप्शनल प्राइवेसी विकल्प के रूप में पेश करेगा, यानी यूजर्स चाहें तो पुराने तरीके से भी नंबर के जरिए ऐप का उपयोग जारी रख सकते हैं।

कब तक मिलेगा यह नया फीचर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फीचर का बीटा वर्जन जून 2026 तक जारी किया जा सकता है। वहीं इसका स्टेबल वर्जन 2027 के दूसरे हिस्से में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है। कंपनी का लक्ष्य है कि इस फीचर के जरिए यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और आसान मैसेजिंग अनुभव दिया जाए।

प्राइवेसी होगी मजबूत, स्कैम में आ सकती है कमी
इस नए अपडेट से यूजर्स की प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत होगी। अब लोग बिना नंबर शेयर किए ग्रुप, दोस्तों और बिजनेस से जुड़ सकेंगे। इससे फर्जी कॉल और मैसेज के जरिए होने वाले स्कैम में भी कमी आने की उम्मीद है। क्योंकि कई बार मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से जुड़े होते हैं, जिससे धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है।

बिजनेस यूजर्स को भी मिलेगा फायदा
यह फीचर सिर्फ आम यूजर्स ही नहीं बल्कि बिजनेस अकाउंट यूज करने वालों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। इससे ग्राहक और बिजनेस के बीच संपर्क आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।