शराब से भी ज्यादा खतरनाक! रोज खाई जाने वाली ये 3 सफेद चीजें बन रही हैं ‘धीमा जहर’

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि चीनी, टमाटर की चटनी, कोल्ड ड्रिंक्स और फ्लेवर्ड दही धीमे जहर की तरह काम कर सकते हैं और मधुमेह, हृदय रोग और फैटी लिवर का खतरा बढ़ा सकते हैं।

Feb 28, 2026 - 13:09
 0
शराब से भी ज्यादा खतरनाक! रोज खाई जाने वाली ये 3 सफेद चीजें बन रही हैं ‘धीमा जहर’

आजकल खाने-पीने की चीजों में मिलावट और नकली सामान का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग यह समझ ही नहीं पाते कि वे जो रोज खा रहे हैं, वह उनकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। आमतौर पर लोग शराब और सिगरेट को हानिकारक मानते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि रोजमर्रा के खाने में शामिल कुछ चीजें शराब से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती हैं। डॉक्टर इन्हें ‘धीमा जहर’ बताते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। खासकर सफेद रंग की कुछ खाद्य वस्तुएं सेहत पर गंभीर असर डाल सकती हैं।

चीनी से बढ़ता है गंभीर बीमारियों का खतरा
डॉ.  के अनुसार, चीनी सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं है। चीनी शरीर में घुलकर इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ाती है। ज्यादा चीनी का सेवन करने से फैटी लिवर, हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कई लोग सीधे चीनी नहीं खाते, लेकिन मीठी चीजों और पैक्ड फूड के जरिए अनजाने में काफी शुगर ले लेते हैं।

टमाटर सॉस और कोल्ड ड्रिंक भी खतरनाक
डॉक्टरों के अनुसार टमाटर की सॉस भी शुगर का बड़ा स्रोत है। लोग पकौड़े, समोसे और पराठे के साथ सॉस खाते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि एक चम्मच सॉस में लगभग एक चम्मच चीनी होती है। बच्चों को हर चीज के साथ सॉस खिलाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसी तरह कोल्ड ड्रिंक, सोडा और कोला में भी भारी मात्रा में शुगर होती है। यहां तक कि शुगर फ्री या डाइट ड्रिंक भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानी जातीं। बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस में भी फ्रक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, जो तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाती है।

फ्लेवर्ड दही से बढ़ता है शुगर इनटेक
घर पर जमा दही या बाजार से खरीदा गया सादा दही सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन मीठा दही और फ्लेवर्ड योगर्ट में काफी मात्रा में चीनी मिलाई जाती है। ऐसे उत्पाद शरीर को पोषण कम और शुगर ज्यादा देते हैं। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इन चीजों का सेवन सीमित करें और ताजा व सादा भोजन को प्राथमिकता दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।