हैदराबाद में Ferrari California T हादसे का शिकार, सुपरकार चलाना क्यों नहीं है आसान?
हैदराबाद में फरारी कैलिफोर्निया टी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानिए सुपरकार चलाना क्यों मुश्किल होता है और इसके लिए अनुभवी ड्राइवरों की आवश्यकता क्यों होती है।
हैदराबाद में बीते दिन एक लग्जरी सुपरकार Ferrari California T सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार में चल रही यह कार अचानक आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और सड़क की दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रही गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या सुपरकार चलाना सामान्य कारों जितना आसान होता है? क्या कोई भी व्यक्ति इन्हें चला सकता है? विशेषज्ञों का कहना है कि सुपरकार चलाना हर किसी के बस की बात नहीं होती।
क्या होती हैं सुपरकारें?
सुपरकारें बेहद पावरफुल, तेज रफ्तार और आकर्षक डिजाइन वाली हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कारें होती हैं। ये साधारण कारों से काफी अलग और महंगी होती हैं। इनके इंजन, डिजाइन और टेक्नोलॉजी सामान्य कारों से कहीं ज्यादा एडवांस होते हैं। एयरोडायनामिक बॉडी, मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम और हाई स्पीड इनकी खास पहचान है।
सुपरकार चलाना क्यों होता है मुश्किल?
सुपरकारों की इंजीनियरिंग आम कारों से बिल्कुल अलग होती है। इन्हें इस तरह डिजाइन किया जाता है कि ये बहुत कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकें, कई बार सिर्फ 3 सेकंड में। इनका पिकअप बेहद तेज होता है। जरा सा एक्सीलेटर दबाते ही कार तेज रफ्तार पकड़ लेती है, जिससे इन्हें कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। इनमें 550 हॉर्सपावर या उससे ज्यादा ताकत वाला इंजन होता है। इतनी ज्यादा पावर के कारण स्पीड भी बहुत अधिक होती है। अगर ड्राइवर का ध्यान जरा भी भटका या छोटी सी गलती हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए सुपरकार चलाने के लिए अनुभवी ड्राइवर की जरूरत होती है।
चलाते समय क्या रखें सावधानी?
सुपरकारें परफॉर्मेंस कारें होती हैं, इसलिए इन्हें चलाते समय स्पीड लिमिट का पालन करना बेहद जरूरी है। सावधानी और पूरी एकाग्रता के साथ ही इन्हें चलाना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
भारत में बिकने वाली सुपरकारें
भारत में सुपरकारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। Lamborghini Huracan, Lamborghini Revuelto, Porsche 911, McLaren 750S और Aston Martin DB12 जैसी कई सुपरकारें भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
