राम की पैड़ी पर बड़ा खुलासा: घाट किनारे मांस-मछली और शराब का सेवन, संतों ने रंगे हाथ पकड़ा

अयोध्या में राम की पैड़ी के पास कथित तौर पर श्रमिकों को मांस और शराब का सेवन करते पकड़े जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, संतों ने चिंता जताई है।

Apr 21, 2026 - 13:56
 0
राम की पैड़ी पर बड़ा खुलासा: घाट किनारे मांस-मछली और शराब का सेवन, संतों ने रंगे हाथ पकड़ा

अयोध्या की रामनगरी में स्थित राम की पैड़ी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। यहां देर रात एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने स्थानीय संत समाज को नाराज कर दिया। आरोप है कि घाट पर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों द्वारा मांस और मछली बनाकर सेवन किया जा रहा था। यह घटना लक्ष्मण घाट चौकी के पास की बताई जा रही है, जहां पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं। संतों का कहना है कि यह रामनगरी की मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

मजदूरों को रंगे हाथ पकड़ा गया
जानकारी के अनुसार, स्थानीय संतों को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि राम की पैड़ी के आसपास मांस, मछली और शराब का सेवन किया जा रहा है। इसी के चलते संत समाज के लोग देर रात मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और उनके परिवारों को मछली बनाते और उसका सेवन करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह सब सरयू नदी के किनारे बने अस्थायी मकानों में हो रहा था। मौके से हड्डियां भी मिलीं और संतों ने इसका वीडियो भी बनाया।

रामनगरी की परंपराओं के खिलाफ बताया गया
संत समाज का कहना है कि अयोध्या में मांस, मछली और अंडे का सेवन पूरी तरह से वर्जित माना जाता है, खासकर राम की पैड़ी जैसे धार्मिक स्थल पर। ऐसे में इस तरह की घटनाएं न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि धार्मिक परंपराओं का भी अपमान हैं। संतों ने इसे अनैतिक गतिविधि बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।

चौकी इंचार्ज पर लापरवाही के आरोप
इस पूरे मामले में लक्ष्मण घाट चौकी इंचार्ज रोहित पांडेय पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। संतों का कहना है कि चौकी के पास ही यह सब हो रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी या फिर ध्यान नहीं दिया गया। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

संत समाज करेगा शिकायत
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अयोध्या की व्यवस्थाओं और राम की पैड़ी में हो रही गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संतों ने आवाज उठाई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब इस नई घटना के बाद संत समाज ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि राम की पैड़ी, जिसे एक पवित्र स्थल माना जाता है, उसे गलत गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।

(रिपोर्टः अनूप कुमार अयोध्या)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।