अयोध्या से अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने की रवि किशन की सलाह, बोले- महाराज जी के सामने उतरें मैदान में, योगी ने स्वीकार की थी सपा प्रमुख की चुनौती
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा सांसद रवि किशन ने अखिलेश यादव से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने सीधे चुनाव लड़ने की अपील की है। गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रवि किशन ने कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहिए और मुकाबला आमने-सामने होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती को लेकर सियासत तेज हो गई है। अब भाजपा सांसद रवि किशन ने अखिलेश यादव से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने सीधे चुनाव लड़ने की अपील की है। गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रवि किशन ने कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहिए और मुकाबला आमने-सामने होना चाहिए।
रवि किशन बोले- अखिलेश यादव को महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए चुनाव
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की चुनौती स्वीकार कर ली है। ऐसे में सपा प्रमुख को भी अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए आगे आना चाहिए। रवि किशन ने कहा, “अखिलेश जी को बोला है कि चलो जोर आजमाते हैं। उनको आना चाहिए। अखिलेश जी को अयोध्या से लड़ना चाहिए और महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए। महाराज जी ने तो अखिलेश जी का न्योता स्वीकार किया है। हमें लगता है अखिलेश यादव को महाराज जी के सामने एक चुनाव लड़ना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि जनता भी दोनों नेताओं के बीच सीधे मुकाबले को देखना चाहती है। रवि किशन के इस बयान के बाद अयोध्या सीट को लेकर भाजपा और सपा के बीच चल रही बयानबाजी में एक और कड़ी जुड़ गई है।
अयोध्या में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को दी थी चुनौती
इस पूरे विवाद की शुरुआत अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से हुई। सपा प्रमुख पूर्व विधायक पवन पांडेय के आवास पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगामी विधानसभा चुनाव अयोध्या से लड़ने की चुनौती दी थी। अखिलेश यादव ने सवाल उठाया था कि अगर मुख्यमंत्री अपने काम और सरकार के प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं, तो उन्हें अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने पलटवार शुरू कर दिया।
योगी आदित्यनाथ ने चुनौती स्वीकार कर अखिलेश को भी दिया न्योता
अखिलेश यादव की चुनौती के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अयोध्या से चुनाव लड़ने की बात स्वीकार की और सपा प्रमुख को उनके सामने मैदान में उतरने का न्योता दिया। योगी ने कहा कि मुकाबला दूसरों के जरिए कराने के बजाय दोनों नेताओं को आमने-सामने चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव से भी अयोध्या से नामांकन करने को कहा। मुख्यमंत्री के इस जवाब के बाद दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई। हालांकि, अखिलेश यादव ने जवाब में कहा कि अयोध्या में उनके पीडीए का एक प्रहरी ही मुकाबले के लिए काफी है। उनका इशारा समाजवादी पार्टी के पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सामाजिक समीकरण की ओर था।
ओम प्रकाश राजभर भी अखिलेश यादव को दे चुके हैं चुनौती
अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ के बीच अयोध्या से चुनाव लड़ने की बयानबाजी में भाजपा के सहयोगी दल के नेता भी शामिल हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी सपा प्रमुख को चुनौती दी थी। राजभर ने कहा था कि अगर अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव नहीं लड़ना चाहते, तो वह उनके विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद से चुनाव लड़कर दिखाएं। उनके इस बयान ने भी दोनों दलों के बीच जारी राजनीतिक तकरार को बढ़ाया। अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर शुरू हुई यह बयानबाजी अब सीधे मुकाबले की चुनौती तक पहुंच गई है। हालांकि, नेताओं के बयानों के बावजूद योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव में से कौन अयोध्या से चुनाव लड़ेगा, यह अभी तय नहीं है। दोनों नेताओं की ओर से इस सीट से औपचारिक उम्मीदवारी की घोषणा होने तक इसे राजनीतिक चुनौती और बयानबाजी के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
