बंगाल में दीदी का किला ढहा, चली मोदी की सुनामी… रुझानों में BJP बहुमत के पार, क्या छुएगी 200 का जादुई आंकड़ा?

West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में BJP 184 सीटों पर आगे है और बहुमत से काफी आगे निकल चुकी है। TMC 97 सीटों पर सिमटी दिख रही है। कांग्रेस का खाता नहीं खुला और CPM सिर्फ एक सीट पर है। अब सवाल है कि क्या BJP 200 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

May 4, 2026 - 11:32
 0
बंगाल में दीदी का किला ढहा, चली मोदी की सुनामी… रुझानों में BJP बहुमत के पार, क्या छुएगी 200 का जादुई आंकड़ा?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों ने इस बार राजनीति की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। शुरुआत में मुकाबला कड़ा था, लेकिन अब हालात तेजी से एकतरफा होते नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त बढ़त बनाते हुए बहुमत से काफी आगे निकल गई है। वहीं ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी पीछे छूटती दिख रही है। रुझानों को देखकर बीजेपी की सुनामी अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हकीकत लग रही है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या बीजेपी 200 सीटों का आंकड़ा पार कर पाएगी।

रुझानों में बीजेपी की बड़ी बढ़त
ताजा आंकड़ों के अनुसार, 294 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी 184 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत का आंकड़ा 148 है, जिसे पार्टी काफी पीछे छोड़ चुकी है। दूसरी तरफ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 97 सीटों पर सिमटती दिख रही है। शुरुआत में मुकाबला कड़ा था, लेकिन गिनती बढ़ने के साथ ही तस्वीर पूरी तरह बदल गई।

TMC का गिरता प्रदर्शन
अगर प्रदर्शन की बात करें टीएमसी ने 291 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसका प्रदर्शन करीब 34 प्रतिशत के आसपास रहा। यह पिछले चुनाव के मुकाबले गिरावट मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने 294 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और अब तक 185 सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है, जबकि कभी मजबूत रही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिर्फ एक सीट पर सिमटती दिख रही है।

क्या 200 सीटों का आंकड़ा पार होगा?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर रुझान ऐसे ही बने रहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी 190 सीटों के पार जा सकती है। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि अंतिम नतीजों में 200 सीटों का आंकड़ा भी छू सकती है। हालांकि अभी भी कुछ सीटों पर मुकाबला करीबी है, जहां नतीजे बदल सकते हैं।

बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव
यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत दे रहा है। लंबे समय से सत्ता में रही टीएमसी के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए यह ऐतिहासिक जीत की दहलीज है। फिलहाल रुझान साफ हैं कि बंगाल में सत्ता की हवा बदल चुकी है। अब नजर इस बात पर है कि क्या यह सुनामी 200 सीटों के जादुई आंकड़े तक पहुंचेगी या उससे पहले ही रुक जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।