SBI ने निकाली 2273 सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों की भर्ती, आवेदन शुरू 29 जनवरी से
एसबीआई ने 2273 सर्किल आधारित अधिकारी पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। 29 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें। पात्रता, आयु सीमा, वेतन और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने 16 सर्किलों में सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2273 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 जनवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई की यह भर्ती सरकारी नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। आवेदन ibpsreg.ibps.in या SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर किए जा सकते हैं।
एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर के लिए योग्यता और आयुसीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यताधारी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 21 साल से कम और 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयुसीमा 31 दिसंबर 2025 के आधार पर गणना की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
एसबीआई CBO भर्ती में चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवार को ₹48,480 से ₹85,920 तक वेतन मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार सबसे पहले SBI की वेबसाइट sbi.co.in या ibpsreg.ibps.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे। यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो “New Registration” पर क्लिक करके ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर फॉर्म भरें। इसमें नाम, पिता का नाम, श्रेणी, पता, शिक्षा, उम्र जैसी जानकारियाँ सही तरीके से दर्ज करें। फिर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सब्मिट करें। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹750 शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क मुक्त है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
