क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज का देसी लुक हुआ वायरल, शादी में साथ दिखे दोनों
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज एक शादी में पारंपरिक परिधानों में एक साथ नजर आए। प्रिया की सरसों पीले रंग की साड़ी और सादगीपूर्ण शैली ने सभी को प्रभावित किया।
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के बाद से खिलाड़ियों की निजी जिंदगी भी चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी होने वाली पत्नी सांसदप्रिया सरोज एक शादी समारोह में साथ नजर आए। इससे पहले दोनों को एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था। शादी में दोनों पारंपरिक देसी लुक में पहुंचे, जहां उनका स्टाइल लोगों को काफी पसंद आया। प्रिया सरोज की सादगी भरी खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया, जबकि रिंकू सिंह भी ट्रेडिशनल कुर्ता-पजामा में बेहद आकर्षक लगे। दोनों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक-दूसरे के लुक को किया कॉम्प्लिमेंट
शादी समारोह में प्रिया सरोज मस्टर्ड येलो रंग की साड़ी में नजर आईं, जबकि रिंकू सिंह क्रीम और गोल्ड शेड के कुर्ता-पजामा में दिखाई दिए। दोनों के कपड़ों के रंग काफी सॉफ्ट और ट्रेडिशनल थे, जिससे उनका लुक बेहद एलिगेंट और बैलेंस्ड लग रहा था। यही वजह है कि दोनों का कलर-कोऑर्डिनेटेड लुक सिंपल होने के बावजूद क्लासी नजर आया और लोगों का ध्यान खींचता रहा।
साड़ी के बॉर्डर ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती
आमतौर पर कॉटन साड़ी में नजर आने वाली प्रिया सरोज इस बार सिल्क की साड़ी पहने दिखीं। उनकी साड़ी का चौड़ा गोल्डन जरी बॉर्डर उसे रिच और क्लासी लुक दे रहा था। साड़ी के बॉर्डर पर फ्लोरल बेल पैटर्न बना था, जबकि पल्लू पर छोटे-छोटे बूटियों वाला डिजाइन था। साड़ी के निचले हिस्से में बॉर्डर जैसा एक और डिजाइन दिया गया था और उसके बीच-बीच में बड़े पैच वर्क भी बनाए गए थे, जिससे पूरी साड़ी और भी आकर्षक लग रही थी।
सिंपल ब्लाउज और जूलरी से पूरा किया लुक
प्रिया ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। इस ब्लाउज का वी-नेक डिजाइन था और स्लीव्स हाफ रखी गई थीं। स्लीव्स के बॉर्डर पर भी साड़ी की तरह जरी वर्क किया गया था, जबकि बाकी ब्लाउज सिंपल रखा गया था ताकि साड़ी का डिजाइन उभरकर सामने आए। उन्होंने साड़ी को ओपन पल्लू के साथ बहुत ही ग्रेसफुल तरीके से ड्रेप किया।
झुमकों और सिंपल मेकअप से दिया फाइनल टच
इस बार प्रिया सरोज ने सिल्वर टोन के पर्ल्स वाले झुमके पहने, जबकि आमतौर पर वह स्टड इयररिंग्स में दिखाई देती हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग, पेंडेंट और कंगन भी पहना। माथे पर छोटी बिंदी, हल्का मेकअप और मिडिल पार्टिंग के साथ खुले बालों ने उनके लुक को और भी सुंदर बना दिया। वहीं रिंकू सिंह के कुर्ते की नेकलाइन के नीचे मिरर डिटेलिंग की गई थी, जो उनके लुक में हल्की चमक जोड़ रही थी। उन्होंने पैरों में लग्जरी ब्रांड Hermès की ब्लैक चप्पल पहनकर अपना लुक पूरा किया।
सिंपल स्टाइल टिप्स से मिल सकता है खूबसूरत लुक
प्रिया सरोज का यह लुक कई लोगों के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन बन सकता है। सॉफ्ट और एलिगेंट रंग की साड़ी चुनने से लुक क्लासी लगता है। जूलरी कम रखने से साड़ी का डिजाइन ज्यादा उभरकर आता है। सिंपल ब्लाउज भी साड़ी को खूबसूरत बना सकता है। वहीं हल्का मेकअप और खुले बाल पूरे लुक को ग्रेसफुल बना देते हैं। अगर कोई भी महिला इस तरह की सादी लेकिन सुंदर साड़ी को कॉन्फिडेंस के साथ पहने, तो वह भी बेहद आकर्षक दिख सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
