Motorola Edge 60 Fusion पर बड़ी छूट, अब 6,000 रुपये सस्ता मिलेगा 5500mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन
Flipkart की सेल में Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। इस फोन में 5500mAh की बैटरी, 50MP का कैमरा और Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है।
स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। Motorola के लोकप्रिय स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। पिछले साल लॉन्च हुआ यह फोन अब अपनी लॉन्च कीमत से करीब 6,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। कंपनी का यह फोन दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और वाटरप्रूफ डिजाइन जैसे फीचर्स के साथ आता है। फिलहाल इसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर चल रही सेल के दौरान कम कीमत में खरीदा जा सकता है। कीमत में कमी के बाद यह फोन मिड-बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प बन गया है।
ऑफर के बाद इतनी रह गई कीमत
Motorola Edge 60 Fusion तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन का शुरुआती वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी लॉन्च कीमत 24,999 रुपये थी, लेकिन सेल के दौरान इसे 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर फोन की कीमत 19,999 रुपये लिस्ट की गई है और इस पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। अलग-अलग वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है:
8GB RAM + 128GB – 18,999 रुपये
8GB RAM + 256GB – 20,899 रुपये
12GB RAM + 256GB – 22,799 रुपये
दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
Motorola Edge 60 Fusion में कंपनी ने शक्तिशाली MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने के लिए जानी जाती है। इसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित Hello UI पर काम करता है।
शानदार डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स
इस फोन में 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। फोन का डिस्प्ले 3D कर्व्ड डिजाइन के साथ आता है और इसका रेजोल्यूशन 1.5K है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन के बैक पैनल में वीगन लेदर फिनिश दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 13MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसमें Google Gemini आधारित AI फीचर्स भी दिए हैं। इसके अलावा फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से भी सुरक्षित रहता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
