त्योहारों से पहले लखनऊ में कानून-व्यवस्था की समीक्षा, उपद्रवियों पर सख्ती के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली और रमजान के दौरान उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और सुरक्षा, बिजली आपूर्ति, परिवहन और स्वास्थ्य सेवाओं की कड़ी व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है।

Mar 1, 2026 - 08:43
 0
त्योहारों से पहले लखनऊ में कानून-व्यवस्था की समीक्षा, उपद्रवियों पर सख्ती के निर्देश

राजधानी लखनऊ में आने वाले त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर ऐसी सख्ती की जाए जो नजीर बने। सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी हरकत पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि होली और अन्य त्योहारों के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता होगी। होलिका दहन समितियों और पीस कमेटियों की बैठकें अनिवार्य रूप से कराई जाएंगी, ताकि किसी भी विवाद को पहले ही सुलझाया जा सके। अभद्र गीत-संगीत पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी वर्ग या समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधि बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ध्वनि प्रदूषण और यातायात पर नियंत्रण
त्योहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए संवाद के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने को कहा गया है। होली के मौके पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, लेकिन केवल फिट बसों का ही संचालन होगा। मनमाना किराया वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
त्योहारों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है। होली और रमज़ान के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

बोर्ड परीक्षाओं के बीच विशेष सतर्कता
इस समय बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं, इसलिए शांति-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।