बहन से चल रहा था प्रेम संबंध… भनक लगते ही तिलमिलाया भाई, दोस्त को पार्टी के बहाने बुलाकर कर दी हत्या

कर्नाटक के चमराजानगर में 23 वर्षीय युवक की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को अपनी बहन और मृतक के अवैध संबंधों की जानकारी मिलने के बाद उसने गुस्से में यह वारदात अंजाम दी।

Mar 17, 2026 - 10:02
 0
बहन से चल रहा था प्रेम संबंध… भनक लगते ही तिलमिलाया भाई, दोस्त को पार्टी के बहाने बुलाकर कर दी हत्या

कर्नाटक के चमराजानगर जिले में एक युवक की हत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। गुंडलूपेट कस्बे के पास स्थित डोड्डाकेरे ऐरी के नजदीक हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। शुरू में यह मामला एक सामान्य हत्या जैसा लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया। मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय नंजुंडास्वामी के रूप में हुई है, जो मूकाहाल्ली गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे अवैध संबंध की कहानी सामने आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका बचपन का दोस्त ही निकला।

दोस्ती के नाम पर पार्टी, फिर हत्या
पुलिस जांच में पता चला है कि नंजुंडास्वामी काम से घर लौट रहा था। उसी समय उसके दोस्त और चचेरे भाई अजय उर्फ प्रमोद ने उसे पार्टी करने के लिए चलने को कहा। बताया जा रहा है कि अजय ने उसे जबरदस्ती अपने साथ ले लिया। दोनों बाइक पर बैठकर पार्टी के लिए निकले थे। कुछ समय बाद डोड्डाकेरे ऐरी के पास नंजुंडास्वामी का शव मिला। उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और जल्द ही अजय पर शक गहराने लगा।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय ने जो खुलासा किया, वह बेहद चौंकाने वाला था। उसने बताया कि नंजुंडास्वामी और उसकी बहन के बीच अवैध संबंध थे। अजय और नंजुंडास्वामी बचपन से दोस्त थे और दोनों अक्सर साथ में शराब पीते थे। जानकारी के अनुसार अजय की बहन शादीशुदा थी, लेकिन उसका नंजुंडास्वामी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन जब वह नंजुंडास्वामी के साथ निजी पल बिता रही थी, तभी उसके पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह बात अजय तक पहुंची तो वह बेहद गुस्से में आ गया।

शराब पिलाकर चाकू से गला काटा
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च की रात उसने योजना बनाकर नंजुंडास्वामी को पार्टी के बहाने घर से बुलाया। उसने उसे खूब शराब पिलाई और फिर मौका देखकर चाकू से उसका गला काट दिया। इसके बाद शव को डोड्डाकेरे ऐरी के पास छोड़ दिया गया।

आरोपी दोस्त गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलने के बाद गुंडलूपेट पुलिस ने जांच तेज की और फरार चल रहे अजय उर्फ प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए घातक हथियार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।