हम 8 लोग एक ही कमरे में रुकेंगे… मना किया तो होटल मैनेजर को जमीन पर गिराकर बेल्ट से पीटा

झांसी में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां नशे में धुत युवकों ने कमरे को लेकर हुए विवाद में होटल मैनेजर पर बेरहमी से हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया और पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Feb 17, 2026 - 09:41
Feb 17, 2026 - 09:42
 0
हम 8 लोग एक ही कमरे में रुकेंगे… मना किया तो होटल मैनेजर को जमीन पर गिराकर बेल्ट से पीटा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के झांसी से गुंडागर्दी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने मामूली बात पर एक होटल मैनेजर को इतनी बेरहमी से पीटा कि देखने वालों की रूह कांप गई। नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहा स्थित होटल विकास में हुई यह वारदात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कमरे के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा
घटना 15 फरवरी की रात करीब 10:20 बजे की है। होटल मालिक घनेंद्र सिंह ठाकुर (निवासी टीकमगढ़) के अनुसार, उनका होटल पिछले 7 महीनों से संचालित हो रहा है। उस रात 7-8 युवक होटल पहुंचे और कमरा बुक करने की मांग करने लगे। विवाद तब शुरू हुआ जब युवकों ने एक ही कमरे में सभी 8 लोगों को ठहराने की जिद की। मैनेजर ने नियमों का हवाला देते हुए बताया कि एक कमरे में इतने लोग नहीं रुक सकते और उन्हें दो कमरे लेने होंगे, जिसका कुल किराया 1600 रुपये होगा। बस, इतनी सी बात पर युवक भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी।

CCTV में कैद हुआ 2 मिनट का तांडव
होटल के सीसीटीवी कैमरे में 1 मिनट 59 सेकंड का खौफनाक फुटेज रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक मैनेजर को जमीन पर गिराकर बेल्ट से लगातार मार रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और होटल मालिक का दावा है कि मैनेजर पर करीब 40 बेल्टें बरसाई गईं। जब होटल के दो अन्य कर्मचारी बीच-बचाव करने आए तो दबंगों ने उन्हें भी लात-घूंसों से पीटा। इसी दौरान एक युवक काउंटर पर चढ़ गया और सबूत मिटाने की नीयत से पत्थर मारकर सीसीटीवी कैमरा तोड़ने की कोशिश करने लगा, हालांकि तब तक पूरी घटना रिकॉर्ड हो चुकी थी।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान किया गया है। हालांकि होटल मालिक की ओर से अभी तक औपचारिक लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलते ही आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।