ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत से मचा हड़कंप, तेहरान से कर्बला तक मातम और लाइव टीवी पर छलके आंसू

अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद ईरान में 40 दिन और इराक में 3 दिन का शोक घोषित किया गया है। तेहरान, कर्बला, बगदाद और श्रीनगर समेत कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतरकर मातम और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Mar 1, 2026 - 10:13
 0
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत से मचा हड़कंप, तेहरान से कर्बला तक मातम और लाइव टीवी पर छलके आंसू

शनिवार को ईरान पर अमेरिका और इजराइल की ओर से हुए हमलों के बाद बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रविवार को ईरान सरकार के मीडिया ने पुष्टि की कि देश के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की इन हमलों में मौत हो गई है। इस खबर के सामने आते ही ईरान और इराक में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। लोग सड़कों पर उतर आए, कई टीवी एंकर खबर सुनाते समय रो पड़े। इस घटना का असर भारत तक पहुंचा है। खासतौर पर कश्मीर समेत कई इलाकों से शोक और विरोध की खबरें आई हैं।

ईरान में 40 दिन, इराक में 3 दिन का शोक
ईरान सरकार ने 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। वहीं इराक ने 3 दिन का शोक घोषित किया है। ईरानी मीडिया की तस्वीरों में अलग-अलग शहरों में लोग सड़कों पर रोते और मातम करते दिखाई दिए। कई जगह अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाए गए। इराक की राजधानी बगदाद में भी बड़ी संख्या में लोग शोक जताने के लिए बाहर निकले।

तेहरान और कर्बला में उमड़ी भीड़
खबर मिलते ही तेहरान के एंघेलाब स्क्वायर पर लोग जमा हो गए और अपने नेता को श्रद्धांजलि देने लगे। वहीं इराक के कर्बला में भी लोग चीख-चीख कर रोते नजर आए। तस्वीरों में साफ दिखा कि वहां गहरा मातम छाया हुआ है और लोग बेहद दुखी हैं।

कोम में नारेबाजी, अन्य देशों में प्रदर्शन
सेंट्रल ईरान के कोम शहर में स्थित हज़रत मासूमेह दरगाह पर अमेरिका की मौत और इजराइल की मौत के नारे गूंजते रहे। लेबनान और सीरिया समेत कुछ सुन्नी देशों में भी ईरान के समर्थन में प्रदर्शन हुए।

श्रीनगर में भी विरोध प्रदर्शन
भारत के जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लोग खामेनेई की तस्वीरें लेकर सड़कों पर उतरे। लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाए और गुस्सा जाहिर किया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल बना दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।