तेल की कीमतों पर ब्रेक... सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर किया बड़ा टैक्स कट, जानिए नया रेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। पेट्रोल पर टैक्स 13 से घटाकर 3 रुपये और डीजल पर शून्य कर दिया गया है, जिससे आने वाले दिनों में ईंधन के दाम कम होने की उम्मीद है।

Mar 27, 2026 - 09:13
 0
तेल की कीमतों पर ब्रेक... सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर किया बड़ा टैक्स कट, जानिए नया रेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की सप्लाई पर असर के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की है, जिससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर यह ड्यूटी 10 रुपये से घटाकर पूरी तरह शून्य कर दी गई है। इस फैसले के बाद आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो सकते हैं।

युद्ध के बीच तेल सप्लाई को लेकर सरकार सतर्क
ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा गया है। इस युद्ध की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, क्योंकि ईंधन बनाने के लिए जरूरी कच्चा माल काफी हद तक बाधित हुआ है। हालांकि, केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि भारत ने अगले 60 दिनों के लिए वैकल्पिक स्रोतों से पर्याप्त कच्चे तेल की व्यवस्था कर ली है। इससे देश में फिलहाल ईंधन की कमी नहीं होगी।

नायरा एनर्जी की बढ़ोतरी के बाद सरकार का कदम
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का ऐलान किया था। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद सरकार ने तेजी से कदम उठाते हुए दोनों ईंधनों पर 10 रुपये प्रति लीटर तक एक्साइज ड्यूटी घटा दी, ताकि आम लोगों पर बोझ कम किया जा सके।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा गया था। हालांकि, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। रॉयटर्स के अनुसार, ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.8% गिरकर 107.11 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 0.88% गिरकर 93.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह गिरावट इसलिए आई क्योंकि अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले 10 दिनों के लिए रोकने की घोषणा की है।

कैसे शुरू हुआ यह संघर्ष
इस तनाव की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और खाड़ी देशों को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। इस संघर्ष में ईरान और लेबनान में हजारों लोगों की जान जा चुकी है। युद्ध के कारण तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक बाजार और कीमतों पर सीधा असर पड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।