NEET UG 2026 हुआ रद्द... पेपर लीक के बाद NTA का बड़ा फैसला, 22 लाख छात्रों की परीक्षा होगा दोबारा, अब CBI करेगी जांच

नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई है। NTA ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। राजस्थान के सीकर से शुरू हुए मामले की जांच अब CBI करेगी। जांच में सामने आया कि गेस पेपर के 120 से 150 सवाल असली परीक्षा में आए थे।

May 12, 2026 - 11:13
 0
NEET UG 2026 हुआ रद्द... पेपर लीक के बाद NTA का बड़ा फैसला, 22 लाख छात्रों की परीक्षा होगा दोबारा, अब CBI करेगी जांच

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद लिया गया। अब इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI करेगी। NTA ने 3 मई को देशभर में NEET UG 2026 परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा रद्द होने के बाद अब लाखों छात्रों के सामने दोबारा परीक्षा देने की स्थिति बन गई है। NTA ने कहा है कि NEET UG 2026 दोबारा आयोजित किया जाएगा और नई परीक्षा तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा।

राजस्थान के सीकर से सामने आया था मामला
नीट यूजी 2026 पेपर लीक का मामला राजस्थान के सीकर जिले से सामने आया था। शुरुआत में इस मामले की जांच राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG कर रही थी। पहले SOG का मानना था कि पेपर लीक नहीं हुआ है। हालांकि जांच आगे बढ़ने के बाद SOG ने स्वीकार किया कि परीक्षा से पहले एक गेस पेपर वायरल हुआ था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उस गेस पेपर के कई सवाल असली परीक्षा में भी पूछे गए थे।

गेस पेपर से आए 120 से 150 सवाल
जांच के दौरान सामने आया कि वायरल गेस पेपर से करीब 120 से 150 सवाल हूबहू नीट यूजी परीक्षा में पूछे गए थे। जानकारी के अनुसार केमिस्ट्री के करीब 30 सवाल और बायोलॉजी के लगभग 90 सवाल गेस पेपर से मेल खाते थे। गौर करने वाली बात यह है कि NEET UG परीक्षा में कुल 180 सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में सवाल मिल जाने के बाद परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे थे।

दोबारा परीक्षा को लेकर छात्रों में चिंता
अब परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्र परेशान हैं। कई छात्रों के मन में सवाल है कि क्या उन्हें दोबारा आवेदन करना होगा। फिलहाल NTA की ओर से संकेत मिले हैं कि दोबारा परीक्षा के लिए अलग से आवेदन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि एजेंसी जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगी। इस फैसले के बाद देशभर में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा सुरक्षा को लेकर भी बहस तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।