आगरा में चौंकाने वाली घटना: 12 साल पुराना रिश्ता फिर आया सामने, सास दामाद के साथ भागी
आगरा में एक सास के दामाद के साथ भाग जाने के चौंकाने वाले मामले ने गांव में अफरा-तफरी मचा दी है। पुलिस जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ बच्चों की मां अपनी ही बेटी के पति यानी दामाद के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि दामाद भी पांच बच्चों का पिता है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों की तलाश की जा रही है।
मेहंदी तोड़ने के बहाने खेत में बुलाया
जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान हुई। दामाद अपनी ससुराल आया हुआ था। दोपहर के समय उसने अपनी सास को घर के पीछे खेत में मेहंदी तोड़ने के बहाने बुलाया। काफी देर तक दोनों के वापस न लौटने पर परिवार के लोगों को शक हुआ और वे उन्हें देखने खेत की ओर गए।
आपत्तिजनक हालत में देख परिजनों में मचा हड़कंप
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देख घर में हड़कंप मच गया। जब बात बढ़ने लगी तो दामाद अपनी सास को बाइक पर बैठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पूरे गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई।
12 साल पुराना है संबंध
बताया जा रहा है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। परिवार के अनुसार, करीब 12 साल पहले भी दोनों घर छोड़कर भाग गए थे। उस समय काफी खोजबीन के बाद उन्हें दिल्ली से वापस लाया गया था। उस वक्त परिवार की इज्जत के चलते मामला दबा दिया गया था, लेकिन अब फिर वही घटना सामने आने से सब हैरान हैं।
परिवारों पर पड़ा गहरा असर
इस घटना से दोनों परिवारों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। महिला का पति, जो आठ बच्चों का पिता है, इस घटना से सदमे में है। वहीं दामाद की पत्नी, जो पांच बच्चों की मां है, भी परेशान है। गांव में इस रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं।
पुलिस कर रही जांच
महिला के पति ने थाना फरह में दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि दामाद उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
