शादी में सोना, फ्री बिजली और कैश... थलापति विजय के वादों ने पलटी तमिलनाडु की सत्ता

तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। उनके वादों जैसे शादी में सोना, महिलाओं को पैसे, मुफ्त बिजली-गैस और युवाओं को नौकरी ने बड़ा असर डाला है। रुझान बताते हैं कि राज्य में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।

May 4, 2026 - 13:54
 0
शादी में सोना, फ्री बिजली और कैश... थलापति विजय के वादों ने पलटी तमिलनाडु की सत्ता

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। फिल्म अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलनाडु वेट्री कज़गम तेजी से प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। 234 सीटों वाली विधानसभा में उनकी पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे नजर आ रही है। 51 साल के विजय ने साल 2024 में फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर राजनीति में कदम रखा था। उनके चुनावी वादों ने लोगों का ध्यान खींचा और अब उसी का असर नतीजों में दिख रहा है। रुझानों से साफ है कि राज्य की सत्ता में बड़ा बदलाव हो सकता है।

विजय के वादों का दिखा असर
चुनाव से पहले विजय ने कई ऐसे वादे किए थे, जो सीधे आम जनता से जुड़े थे। खासकर महिलाओं और गरीब वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई योजनाओं ने लोगों को प्रभावित किया। यही वजह है कि 10 साल बाद मौजूदा सरकार पर संकट के संकेत मिल रहे हैं और चेन्नई की सत्ता बदलती दिख रही है।

शादी में सोना और साड़ी देने का वादा
विजय ने अपने मेनिफेस्टो में घोषणा की थी कि शादी के समय हर लड़की को सरकार की ओर से 8 ग्राम सोना दिया जाएगा। इसके साथ ही एक रेशमी साड़ी भी उपहार में देने की बात कही गई थी। इस वादे ने खासतौर पर गरीब परिवारों में बड़ी चर्चा बटोरी।

महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बड़ी योजना
पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था। वहीं बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों की पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति माह करने की घोषणा भी की गई। इन योजनाओं का असर ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में देखने को मिला।

फ्री बिजली, गैस और जमीन का वादा
टीवीके ने कहा था कि सरकार बनने पर हर परिवार को 200 यूनिट बिजली और हर साल 6 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा भूमिहीन लोगों को सरकारी जमीन का पट्टा देने की बात भी कही गई। महिलाओं को 5 लाख रुपए तक बिना ब्याज का लोन देने का वादा भी किया गया।

युवाओं के लिए नौकरी और सहायता
युवाओं को आकर्षित करने के लिए विजय ने कई बड़े ऐलान किए। ग्रेजुएट युवाओं को 4000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई। साथ ही 5 लाख लोगों को इंटर्नशिप और अगले 5 साल में 5 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया। इसके अलावा 25 लाख लोन देने की योजना भी शामिल थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।