वाराणसी में ATS की बड़ी रेड… मुंबई से पहुंची टीम ने डॉक्टर के घर मारा छापा, 19 साल के बेटे पर आतंकी कनेक्शन का शक

Uttar Pradesh News: वाराणसी में ATS और IB की संयुक्त टीम ने डॉक्टर आरिफ के घर छापेमारी की। 19 वर्षीय NEET छात्र अबु बकर पर कश्मीरी हैंडलर और संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े होने का शक है। टीम ने 8 घंटे पूछताछ की और मोबाइल-लैपटॉप जांचे। परिवार सदमे में है और जांच जारी है।

Apr 15, 2026 - 11:30
 0
वाराणसी में ATS की बड़ी रेड… मुंबई से पहुंची टीम ने डॉक्टर के घर मारा छापा, 19 साल के बेटे पर आतंकी कनेक्शन का शक

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब यूपी और महाराष्ट्र ATS की संयुक्त टीम आदमपुर थाना क्षेत्र के पठानी टोला में पहुंची। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने एक डॉक्टर के परिवार को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की। मामला डॉक्टर के 19 वर्षीय बेटे अबु बकर से जुड़ा बताया जा रहा है, जो NEET की तैयारी कर रहा है। उस पर एक कश्मीरी हैंडलर से संपर्क और संदिग्ध गतिविधियों में जुड़े होने के शक में यह जांच की गई। इस दौरान घर के मोबाइल और लैपटॉप भी खंगाले गए।

ATS और IB की संयुक्त जांच, 8 घंटे चली पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र और यूपी ATS के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम भी मौके पर मौजूद थी। करीब दर्जन भर अधिकारियों ने परिवार से लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की। टीम सुबह 10 बजे पहुंची थी और शाम करीब 6 बजे दस्तावेजों और डिजिटल डिवाइस की जांच के बाद वापस लौट गई। इस दौरान डॉक्टर आरिफ, उनके बेटे अबु बकर और परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल और लैपटॉप की गहन जांच की गई।

WhatsApp चैट और कश्मीरी हैंडलर से लिंक का शक
जांच एजेंसियों को संदेह है कि अबु बकर का संपर्क एक कश्मीरी हैंडलर से व्हाट्सऐप चैट के जरिए हुआ था। आरोप है कि वह ऐसे लोगों के संपर्क में था जो पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इसी डिजिटल लिंक की जांच के बाद यह छापेमारी की गई। टीम अब चैट और ऑनलाइन गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।

जांच के घेरे में NEET की तैयारी करने वाला छात्र
अबु बकर NEET की तैयारी कर रहा छात्र है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह शांत स्वभाव और पढ़ाई में अच्छा माना जाता है। किसी भी तरह के विवाद या झगड़े में उसका नाम कभी नहीं आया। ऐसे में उसके ऊपर लगे आरोपों ने सभी को हैरान कर दिया है। परिवार भी इस कार्रवाई से सदमे में है।

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े तार, मुंबई FIR से शुरू हुई जांच
जानकारी के अनुसार, मुंबई में दर्ज एक FIR की जांच के दौरान ATS को अबु बकर का नाम मिला। जांच में एक संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप का भी पता चला, जिसकी एक ID कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क से लिंक बताई जा रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ATS टीम वाराणसी पहुंची। अब परिवार को 22 अप्रैल को महाराष्ट्र ATS के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।