UP Board Result 2026 Live: आज शाम 4 बजे खुलेगी किस्मत... 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे देखें सबसे पहले, यहां रहा Direct Link

UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी होगा। छात्र वेबसाइट और डिजीलॉकर से रिजल्ट और मार्कशीट देख सकते हैं। पासिंग मार्क्स 33% हैं। फेल होने पर कंपार्टमेंट और स्क्रूटनी का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

Apr 23, 2026 - 10:38
 0
UP Board Result 2026 Live: आज शाम 4 बजे खुलेगी किस्मत... 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे देखें सबसे पहले, यहां रहा Direct Link

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता अब अपने चरम पर है। इस बार करीब 26.02 लाख छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा दी है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा प्रयागराज मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर दोनों जगह से आसानी से देख सकेंगे।

कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर, जिला और परीक्षा वर्ष भरें। सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
डिजिटल मार्कशीट पाने के लिए results.digilocker.gov.in पर जाएं। यहां अपने एग्जाम का रिजल्ट चुनें और रोल नंबर व CAPTCHA भरें। लॉग इन करने के बाद Board Results सेक्शन में जाकर Uttar Pradesh Board चुनें और कक्षा 10वीं सेलेक्ट करें। जरूरी जानकारी भरने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी। इसे डाउनलोड करें या Save to Locker विकल्प से सुरक्षित रखें।

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 अंक लाना जरूरी है। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं। साथ ही कुल अंकों में भी न्यूनतम 33 प्रतिशत होना अनिवार्य है।

फेल होने पर क्या करें छात्र
अगर कोई छात्र एक से ज्यादा विषयों में फेल हो जाता है, तो उसके पास साल बचाने का मौका रहता है। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। इसके अलावा, जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।