1 मार्च से सख्त सिम बाइंडिंग नियम लागू: गलत नंबर पर चल रहा WhatsApp, Telegram और Signal हो सकता है बंद

WhatsApp, Telegram और Signal के लिए 1 मार्च से SIM बाइंडिंग नियम लागू हो जाएगा। जानें कि आप अपने WhatsApp अकाउंट को बिना चैट या डेटा खोए नए नंबर पर कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

Feb 28, 2026 - 15:07
 0
1 मार्च से सख्त सिम बाइंडिंग नियम लागू: गलत नंबर पर चल रहा WhatsApp, Telegram और Signal हो सकता है बंद

1 मार्च से WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग का नियम लागू होने जा रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम को लागू करने में किसी तरह की देरी नहीं होगी। ऐसे में अगर आप जिस नंबर से WhatsApp चला रहे हैं, उसका सिम आपके फोन में मौजूद नहीं है, तो आपका अकाउंट काम करना बंद कर सकता है। कई लोग अलग-अलग फोन इस्तेमाल करते हैं। कुछ मामलों में WhatsApp किसी ऐसे नंबर पर चलता है, जिसकी सिम किसी दूसरे फोन में लगी होती है या फिलहाल एक्टिव नहीं होती।

यूजर्स के पास क्या हैं विकल्प?
इस स्थिति में यूजर्स के पास दो ही विकल्प बचते हैं। पहला, उस नंबर का सिम अपने उसी फोन में लगा लें, जिसमें WhatsApp चला रहे हैं। अगर यह संभव नहीं है, तो दूसरा विकल्प है अकाउंट को एक नंबर से दूसरे नंबर पर शिफ्ट करना। WhatsApp अपने यूजर्स को नंबर बदलने का आधिकारिक फीचर देता है, जिससे अकाउंट आसानी से नए नंबर पर ट्रांसफर किया जा सकता है।

WhatsApp का नंबर बदलने वाला फीचर
WhatsApp में “Change Number” का ऑप्शन पहले से उपलब्ध है। इस फीचर की खास बात यह है कि अकाउंट शिफ्ट करने पर आपकी चैट्स, फोटो, वीडियो और अन्य डेटा डिलीट नहीं होता। सिम बाइंडिंग लागू होने के बाद यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत जरूरी हो जाएगा, जिनका अकाउंट ऐसे नंबर पर है जिसकी सिम उनके पास नहीं है।

कैसे करें अकाउंट शिफ्ट?
अगर आपका अकाउंट ऐसे नंबर पर है जिसकी सिम आप अपने फोन में नहीं लगा सकते, तो सबसे पहले WhatsApp की Settings में जाएं। फिर Account पर क्लिक करें और Change Number का विकल्प चुनें। इसके बाद Next दबाएं और पुराना नंबर दर्ज करें, फिर नया नंबर डालें। यहां पुराना नंबर वह होगा जो अभी अकाउंट से जुड़ा है और नया नंबर आपका प्राइमरी नंबर होगा। इसके बाद आप चुन सकते हैं कि कॉन्टैक्ट्स को नंबर बदलने की जानकारी देनी है या नहीं। वेरिफिकेशन पूरा होते ही अकाउंट नए नंबर पर शिफ्ट हो जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान
प्रोसेस शुरू करने से पहले अपनी सभी चैट्स का बैकअप जरूर लें, जिसमें वीडियो भी शामिल हों। साथ ही पुराने और नए दोनों नंबर एक्टिव और इंटरनेट से जुड़े होने चाहिए, ताकि SMS के जरिए वेरिफिकेशन पूरा हो सके। नए नंबर पर भी बैकअप ऑन रखें, ताकि आगे भी आपका डेटा सुरक्षित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।